विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP में दो साल में खुलेंगे 22 नए मेडिकल कॉलेज, MBBS की सीटें 6050 से बढ़कर होंगी 18 हजार

Published: Fri, 13 Nov 2026 08:32 PM (IST)

मध्य प्रदेश में अगले दो वर्षों में 22 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे, जिससे कुल कॉलेजों की संख्या 56 और एमबीबीएस ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. अगले दो वर्षों में 22 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे।

  2. एमबीबीएस सीटें 6,050 से बढ़कर 18,050 होंगी।

  3. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विस्तार योजना की समीक्षा की।

राज्य ब्यूरो, भोपाल। प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए अगले दो वर्षों में 22 नए मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारी है। इससे प्रदेश में चिकित्सा महाविद्यालयों की संख्या बढ़कर 56 हो जाएगी और एमबीबीएस की कुल सीटें 6,050 से बढ़कर 18,050 तक पहुंच जाएंगी।

नए कॉलेजों की स्थापना के साथ पहले से संचालित चिकित्सा महाविद्यालयों में भी सीटों का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने गुरुवार को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस लक्ष्य के अनुरूप काम करने के निर्देश दिए।

11 जिलों में पीपीपी मॉडल पर नए मेडिकल कॉलेज

मुख्यमंत्री ने मुरैना, गुना, भिंड, टीकमगढ़, अशोकनगर, बालाघाट, सीधी, खरगोन, शाजापुर, रायसेन और झाबुआ में पीपीपी मॉडल पर स्थापित होने वाले 11 मेडिकल कॉलेजों के लिए नई निविदाएं जल्द जारी करने को कहा। साथ ही बैतूल, कटनी, धार और पन्ना में पीपीपी मॉडल पर बनने वाले मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्य की निगरानी करने और निर्धारित समय-सीमा में इनका संचालन शुरू कराने के निर्देश भी दिए।

छह नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों का काम जारी

इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 20 शासकीय और 14 निजी मेडिकल कॉलेज हैं। इनके अलावा छह नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय छतरपुर, दमोह, बुधनी, उज्जैन, राजगढ़ और मंडला में स्थापित किए जा रहे हैं। छतरपुर, दमोह और बुधनी के भवन निर्माण का काम पूरा हो चुका है, जबकि उज्जैन, राजगढ़ और मंडला में निर्माण कार्य प्रगति पर है।

बैतूल, कटनी, धार और पन्ना में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए अनुबंध भी निष्पादित किए जा चुके हैं। इनके अलावा 11 जिलों में नए कॉलेजों की स्थापना के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एक नए निजी मेडिकल कालेज की स्थापना भी प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें- MP में अब दूर-दराज की बस्तियां भी होंगी रोशन, 20 घरों के मजरा-टोला तक बिजली पहुंचाएगी मोहन सरकार

12 हजार से ज्यादा नई सीटें मिलेंगी

इस तरह अगले दो वर्षों में कुल 22 नए चिकित्सा महाविद्यालय संचालित करने की योजना है। इनसे मिलने वाली सीटों और मौजूदा कालेजों में सीट वृद्धि को मिलाकर 12 हजार से अधिक अतिरिक्त एमबीबीएस सीटें उपलब्ध होंगी। बैठक में वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।