विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP TET 2026: दिसंबर में होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, इस तारीख को आयोजन की संभावना; 34 हजार शिक्षकों ने किया आवेदन

Published: Mon, 02 Nov 2026 11:00 PM (IST)

मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 दिसंबर में 10 तारीख के बाद आयोजित होगी, जिसके लिए 13 या ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. दो-तीन दिन में जारी होगी विस्तृत गाइडलाइन, माशिमं की तैयारी पूरी।

  2. माध्यमिक शिक्षा मंडल को परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

  3. परीक्षा के लिए अब तक 34 हजार शिक्षकों ने आवेदन किया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 की तारीख तय कर दी गई है। परीक्षा 10 दिसंबर के बाद आयोजित होगी। इसके लिए 13 या 20 दिसंबर की संभावित तारीख मानी जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग ने परीक्षा कराने की जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) को सौंपी है। मंडल ने परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। अगले दो-तीन दिनों में परीक्षा की विस्तृत गाइडलाइन जारी होने की संभावना है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश के करीब डेढ़ लाख शिक्षकों के लिए टीईटी आयोजित की जा रही है। मंडल 16 से 27 नवंबर के बीच डीएड की परीक्षा आयोजित करेगा। इसके बाद दिसंबर में टीईटी कराई जाएगी। परीक्षा के लिए अब तक करीब 34 हजार शिक्षकों ने आवेदन किया है। इनमें 20 हजार सरकारी और 14 हजार निजी स्कूलों के शिक्षक शामिल हैं। मंडल जिला स्तर पर परीक्षा केंद्र बनाएगा। वहीं, विभाग ने मॉडल प्रश्नपत्र तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं, ताकि शिक्षक परीक्षा की तैयारी कर सकें।

2005 से 2009 के बीच नियुक्त शिक्षकों पर संशय

परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों की संख्या को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। वर्ष 2005 से 2009 के बीच नियुक्त शिक्षकों ने ईएसबी (पूर्व में व्यापम) की भर्ती परीक्षा दी थी, लेकिन उस समय भर्ती परीक्षा और एनसीटीई के मानकों में अंतर था। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में आवेदन लगाया है। न्यायालय के निर्णय के बाद ही तय होगा कि इन शिक्षकों को टीईटी देनी होगी या नहीं।

यह भी पढ़ें- भोपाल में दिल दहलाने वाली वारदात: कर्ज में डूबे युवक ने मां, पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर ट्रेन से कटकर दी जान

यदि इन्हें छूट मिलती है तो परीक्षा के दायरे में आने वाले शिक्षकों की संख्या करीब 70 हजार रह जाएगी। ये शिक्षक वर्ष 1998 से 2005 के बीच सीधी भर्ती से नियुक्त हुए थे। इसके अलावा जिन शिक्षकों की सेवा में पांच साल शेष हैं, उन्हें भी परीक्षा से राहत दी गई है।

टीईटी की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए तारीख स्कूल शिक्षा विभाग तय कर मंडल को बताएगा। 10 दिसंबर के बाद परीक्षा होगी। करीब 34 हजार आवेदन आए हैं। जिला स्तर पर केंद्र बनाए जाएंगे।
- बुद्धेश कुमार वैद्य, सचिव, माशिम।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।