विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने MP में तीसरा उम्मीदवार उतारकर बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, सता रहा क्रॉस वोटिंग का डर

Published: Tue, 09 Jun 2026 09:41 AM (IST)

मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी के तीसरे उम्मीदवार ने कांग्रेस की चिंता ...और पढ़ें

भाजपा ने मध्य प्रदेश मछुआरा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट को अपना तीसरा उम्मीदवार बनाया

भाजपा ने मध्य प्रदेश मछुआरा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट को अपना तीसरा उम्मीदवार बनाया

HighLights

  1. बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव में तीसरा उम्मीदवार उतारा।

  2. कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है।

  3. विधायकों को कर्नाटक भेजने पर विचार कर रही कांग्रेस।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में एक बार फिर रिसॉर्ट पॉलिटिक्स देखने को मिल सकती है। भाजपा ने सोमवार को मध्य प्रदेश मछुआरा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट को अपना तीसरा उम्मीदवार बना दिया।

इसके बाद से ही कांग्रेस टेंशन में है। पार्टी को क्रॉस वोटिंग का डर सताने लगा है और वह अपने विधायकों को कांग्रेस शासित किसी दूसरे राज्य में भेजने की कोशिश में है, जिससे उन्हें टूटने से बचाया जा सके। ज्यादा संभावना विधायकों को कर्नाटक भेजे जाने की है।

क्या है सीटों का गणित?

दरअसल मध्य प्रदेश विधानसभा में अभी विधायकों की मौजूदा संख्या 229 है। राज्यसभा के लिए किसी उम्मीदवार को चुनने से के लिए विधायकों की पहली पसंद के 58 वोटों की जरूरत होगी।

भाजपा के पास अभी 164 विधायक हैं। इसमें से 116 वोट दो सीटें जीतने के लिए काफी हैं। इन दो सीटों पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राज्य इकाई के सचिव रजनीश अग्रवाल चुने जाएंगे। लेकिन तीसरी बची सीट के लिए मुकाबला दिलचस्प हो जाएगा। भाजपा को तीसरी सीट जीतने के लिए 8 वोटों की जरूरत पड़ेगी।

उधर कांग्रेस ने पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस विधायक दलने विपक्ष के नेता उमंग सिंघार के आवास पर देर रात हुई बैठक में विधायकों को मध्य प्रदेश से बाहर ले जाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। बताया गया कि बैठक में करीब 60 विधायक शामिल हुए।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- MP में राज्यसभा की तीसरी सीट पर फंसा गणित: BJP को 8 वोटों की तलाश, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर