विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Politics: 'मैं मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं, मोदी जी मेरे नेता हैं', शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो जारी कर और क्या कहा?

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Tue, 05 Dec 2023 02:01 PM (IST)

MP Politics पार्टी नेताओं से लेकर कई राजनीतिक विशलेषकों का कहना है कि शिवराज सिंह चौहान ही इस रेस में ...और पढ़ें

MP Politics: शिवराज ने दिया बड़ा बयान।
MP Politics: शिवराज ने दिया बड़ा बयान।

एजेंसी, भोपाल। MP Politics मध्यप्रदेश में भाजपा की बड़ी जीत के बाद राज्य में सीएम कौन बनेगा इस पर सभी की निगाहें है। सीएम की रेस में कई लोग माने जा रहे हैं। हालांकि, पार्टी नेताओं से लेकर कई राजनीतिक विशलेषकों का कहना है कि शिवराज सिंह चौहान ही इस रेस में सबसे आगे हैं।

क्या बोले शिवराज सिंह

इस बीच शिवराज सिंह (Shivraj singh) के एक बयान के बाद सियासी हलचल बढ़ गई है। शिवराज सिंह ने आज एक वीडियो जारी कर कहा कि वो सीएम पद की रेस में नहीं है। शिवराज ने कहा, ''न मैं पहले सीएम पद का दावेदार था, न अब हूं। मैं सिर्फ पार्टी का कार्यकर्ता हूं और पार्टी जो भी पद या जिम्मेदारी देगी, मैं उसे निभाऊंगा।"

शिवराज ने इसी के साथ कहा कि मेरे नेता केवल पीएम मोदी हैं, जो भी काम दिया जाएगा वो अच्छे से किया जाएगा।

एमपी में भाजपा को मिली है बम्पर जीत

एमपी में भाजपा को बम्पर सीट मिली है। चुनावी नतीजों में भाजपा को 163 सीट तो वहीं कांग्रेस को 66 सीटें मिली है। भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में भी सेंध लगाने का काम किया है। 

ये भी पढ़ें- MP Election 2023: विधायक बनने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी ने फकीर से खाई थीं चप्पलें, पर क्या जनता में दिल में बना पाए जगह

MP CM: क्या 5वीं बार शिवराज सिंह चौहान संभालेंगे मुख्यमंत्री का पद, दिल्ली में डाला एमपी के दिग्गज नेताओं ने डेरा