MP पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एक IPS और DSP स्तर के 25 अधिकारियों के तबादले
मध्य प्रदेश सरकार ने देर रात पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसमें एक आईपीएस और 25 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिससे भोपाल सहित कई जिलों के अधिकारी प्रभावित हुए हैं।

HighLights
मध्य प्रदेश पुलिस में 26 अधिकारियों का प्रशासनिक फेरबदल।
एक आईपीएस और 25 डीएसपी स्तर के अधिकारी शामिल।
भोपाल, इंदौर सहित कई जिलों के अधिकारी प्रभावित हुए।
राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश शासन ने सोमवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इसमें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के एक और राज्य पुलिस सेवा (SPS) के 25 अधिकारी शामिल हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है।
इस फेरबदल में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रीवा और नरसिंहपुर सहित कई जिलों के पुलिस अधिकारी प्रभावित हुए हैं। तबादला सूची में एसडीओपी (SDOP), सीएसपी (CSP), डीएसपी (DSP) और सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
IPS शुभम सिंह ठाकुर को गोटेगांव की जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार, IPS अधिकारी शुभम सिंह ठाकुर का स्थानांतरण नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा से एसडीओपी गोटेगांव के पद पर किया गया है।
वहीं, राज्य पुलिस सेवा के 25 उप पुलिस अधीक्षकों का भी तबादला किया गया है। इनमें कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से मैदानी पदस्थापना दी गई है, जबकि कुछ को मुख्यालय में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें- MP पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा अब दिसंबर में, ESB ने घोषित की नई तारीख; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
नवीन तिवारी बने ACP जहांगीराबाद
पुलिस मुख्यालय में पदस्थ डीएसपी नवीन तिवारी को भोपाल में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP), जहांगीराबाद की जिम्मेदारी दी गई है। शासन के इस फेरबदल के तहत अलग-अलग जिलों और इकाइयों में पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।