MP पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा अब दिसंबर में, ESB ने घोषित की नई तारीख; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2026 की नई तारीखें घोषित कर दी हैं। अब यह परीक्षा 9 दिसंबर 2026 से शुरू होगी, जिसके एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक (जी.डी.) भर्ती परीक्षा 2026 की नई तारीख आ गई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने परीक्षा आयोजन की नई तारीख घोषित करते हुए अब भर्ती परीक्षा 9 दिसंबर 2026 से शुरू करने का निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि पहले एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 परीक्षा की शुरुआत 19 नवंबर 2026 से होने थी, जिसे आगे बढ़ा दिया गया था। एक दिन पहले ही मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से नोटिस जारी कर जानकारी दी गई थी कि मंडल द्वारा पुलिस विभाग की ही अन्य परीक्षा के आयोजन एवं अभ्यर्थियों के हित को देखते हुए परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाया जा रहा है।
अब सोमवार को जारी संशोधित कार्यक्रम के तहत परीक्षा 9 दिसंबर 2026 से आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नई तारीख के अनुसार अपनी तैयारी और परीक्षा संबंधी व्यवस्थाएं करने की सलाह दी गई है।
एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी
मंडल ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के प्रवेश पत्र (Admit Card) शीघ्र जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र और परीक्षा से जुड़ी अन्य नवीनतम व प्रमाणिक जानकारी के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर रखने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च में MP देश में 27वें नंबर पर, सालभर में प्रति व्यक्ति सिर्फ 2,033 रुपये खर्च कर रही सरकार
परीक्षा संबंधी अपडेट, एडमिट कार्ड और अन्य सूचनाएं मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जल्द ही उपलब्ध कराई जाएंगी।