विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP में शासकीय कर्मचारियों को दिवाली बाद तोहफा: चौथे वेतनमान वालों का DA 20% बढ़ा, पांचवें-छठवें वेतनमान में भी इजाफा

Published: Wed, 18 Nov 2026 08:26 PM (GMT+05:30)

मध्य प्रदेश सरकार ने दीपावली के बाद राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. चौथे वेतनमान का महंगाई भत्ता 20% बढ़ाया गया।

  2. पांचवें और छठवें वेतनमान में 5% की वृद्धि।

  3. बढ़ा हुआ DA नवंबर की सैलरी में मिलेगा।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने दीपावली के बाद राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। चौथे, पांचवें और छठवें वेतनमान के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों के DA में वृद्धि की गई है। चौथे वेतनमान वालों को 20 प्रतिशत, जबकि पांचवें और छठवें वेतनमान के कर्मचारियों को 5-5 प्रतिशत की बढ़ोतरी मिलेगी। सातवें वेतनमान के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता पहले ही बढ़ाया जा चुका है।

सरकार के इस फैसले से हजारों कर्मचारियों और पेंशनर्स को आर्थिक राहत मिलेगी। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा। इसका नकद लाभ नवंबर की सैलरी में मिलेगा, जबकि जनवरी से सितंबर तक का बकाया एरियर तीन किस्तों में भुगतान किया जाएगा।

नवंबर की सैलरी में मिलेगा बढ़ा DA

सरकार के आदेश के मुताबिक, बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान नवंबर महीने के वेतन के साथ किया जाएगा। वहीं, जनवरी से सितंबर 2026 तक की एरियर राशि कर्मचारियों को नवंबर, दिसंबर और जनवरी में तीन समान किस्तों में दी जाएगी।

यदि इस अवधि में किसी कर्मचारी की सेवानिवृत्ति हो चुकी है या कर्मचारी का निधन हो गया है, तो ऐसी स्थिति में संबंधित कर्मचारी अथवा उसके परिवार को एरियर की पूरी राशि एकमुश्त भुगतान की जाएगी।

ये हैं महंगाई भत्ते की बढ़ी दरें

  • छठवें वेतनमान का DA 257% से बढ़कर 262% हो गया है।
  • पांचवें वेतनमान का DA 323% से बढ़कर 328% हो गया है।
  • चौथे वेतनमान का DA 1465% से उछलकर 1485% कर दिया गया है।

नगरीय निकायों के 18 हजार से अधिक पेंशनर्स को भी राहत

राज्य सरकार ने नगरीय निकायों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स की महंगाई राहत (DR) में भी वृद्धि की है। छठवें वेतनमान के पेंशनर्स की महंगाई राहत 5 प्रतिशत और सातवें वेतनमान वालों की 2 प्रतिशत बढ़ाई गई है। यह वृद्धि 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएगी।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में अब तीन बच्चे होने पर भी मिल सकेगी सरकारी नौकरी, मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला

इस फैसले से करीब 35 हजार कर्मचारी और 18 हजार से अधिक पेंशनर्स, यानी कुल 53 हजार से ज्यादा लोगों को फायदा मिलने का अनुमान है।

प्रतिनियुक्ति पर आए कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ सरकारी उपक्रमों, निगमों, मंडलों और अनुदान प्राप्त संस्थाओं से प्रतिनियुक्ति पर आए कर्मचारियों को भी मिलेगा। उनके लिए चौथे वेतनमान में DA की दर 1485 प्रतिशत और पांचवें वेतनमान में 328 प्रतिशत निर्धारित की गई है।

हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि बढ़े हुए महंगाई भत्ते को किसी अन्य योजना अथवा प्रयोजन के लिए मूल वेतन (बेसिक पे) का हिस्सा नहीं माना जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।