एमपी के DGP कैलाश मकवाना को मिल सकता है सेवा विस्तार, विदाई परेड की तैयारियां अचानक रुकीं
मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के कार्यकाल विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। उनकी 30 नवंबर को प्रस्तावित विदाई परेड की तैयारियां अचानक रोक दी गई हैं, जिससे प्रदेशभर से बुलाए गए पुलिस जवानों को वापस भेजा गया।

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना का बढ़ सकता है कार्यकाल।
HighLights
डीजीपी कैलाश मकवाना के कार्यकाल विस्तार की अटकलें तेज।
30 नवंबर की विदाई परेड की तैयारियां अचानक रोकी गईं।
रिहर्सल के लिए बुलाए गए जवानों को वापस भेजा गया।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना के कार्यकाल में विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। 30 नवंबर को प्रस्तावित उनकी विदाई परेड की तैयारियां अचानक रोक दी गई हैं। इसके लिए प्रदेशभर से भोपाल बुलाए गए पुलिस जवानों को भी वापस उनके मूल पदस्थापना स्थलों पर भेज दिया गया है। इस घटनाक्रम को मकवाना के कार्यकाल में संभावित विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।
रिहर्सल के लिए बुलाए जवानों को लौटने के आदेश
DGP की विदाई परेड की तैयारी के लिए पुलिस मुख्यालय ने 14 नवंबर को सभी जिलों और विभाग प्रमुखों को पत्र जारी कर जवानों को भोपाल भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से पुलिस बल को परेड की रिहर्सल के लिए बुलाया गया था।
हालां
यह भी पढ़ें- 'टिकट देने की औकात किसकी' बयान पर उमा भारती की सफाई, अब कहा- यह मेरा अहंकार नहीं... योग्यता से मिलती है जिम्मेदारी
यह भी पढ़ें- 'टिकट देने की औकात किसकी' बयान पर उमा भारती की सफाई, अब कहा- यह मेरा अहंकार नहीं... योग्यता से मिलती है जिम्मेदारी
कि, 24 नवंबर को अचानक इन जवानों को तत्काल प्रभाव से वापस लौटने के आदेश जारी कर दिए गए। निर्देश के बाद 25 नवंबर तक सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने जिलों और पदस्थापना स्थलों पर पहुंच गए।
नए DGP के लिए तीन नामों का पैनल तैयार
मकवाना के कार्यकाल को लेकर अभी राज्य सरकार की ओर से कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। दूसरी ओर, नए DGP की नियुक्ति के लिए पिछले एक महीने से प्रक्रिया चल रही थी। UPSC की बैठक में वरिष्ठ IPS अधिकारियों वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नामों का पैनल तैयार किया गया था।
हालांकि, इस पैनल को अब तक खोला नहीं गया है। ऐसे में नए पुलिस प्रमुख की नियुक्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विदाई परेड रुकने से बढ़ीं एक्सटेंशन की अटकलें
विदाई परेड की तैयारियां रोकने और रिहर्सल के लिए बुलाए गए पुलिस बल को वापस भेजने के बाद कैलाश मकवाना के कार्यकाल में विस्तार की संभावना को बल मिला है। हालांकि, जब तक सरकार की ओर से आधिकारिक आदेश जारी नहीं होता, तब तक उनके एक्सटेंशन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं मानी जा सकती।