विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP में नए साल पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 13 कलेक्टर होंगे पदोन्नत, ग्वालियर की रुचिका चौहान बनेंगी सचिव

Published: Mon, 23 Nov 2026 07:28 PM (IST)

मध्य प्रदेश में 1 जनवरी, 2027 तक 13 कलेक्टरों को पदोन्नत किया जाएगा। ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान सचिव बनेंगी, जबकि 12 अन्य जिलों के कलेक्टर अपर सचिव पद पर पदोन्नत होंगे।

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. 1 जनवरी 2027 तक 13 कलेक्टरों को पदोन्नति मिलेगी।

  2. ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान सचिव पद पर पदोन्नत होंगी।

  3. अशोकनगर सहित 12 जिलों के कलेक्टर अपर सचिव बनेंगे।

राज्य ब्यूरो, भोपाल। एक जनवरी, 2027 को प्रदेश के 13 कलेक्टर पदोन्नत हो जाएंगे। इनमें ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान सचिव तो अशोकनगर, जबलपुर, खंडवा, देवास, नर्मदापुरम, सिंगरौली सहित 12 जिलों के कलेक्टर अपर सचिव पद पर पदोन्नत हो जाएंगे। इसके साथ ही कुछ कलेक्टरों की पदस्थापना में परिवर्तन भी होगा।

उधर, संजय गोयल और निशांत वरवड़े को प्रमुख सचिव बनाया जाएगा। पदोन्नति के लिए सामान्य प्रशासन विभाग की विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक दिसंबर के पहले पखवाड़े में की जाएगी। इसके साथ ही आईपीएस, आईएफएस, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदोन्नति के लिए भी डीपीसी की बैठकें होंगी।

2011 बैच के 21 आईएएस बनेंगे सचिव

2011 बैच के आईएएस अधिकारियों को अपर सचिव से सचिव पद पर पदोन्नत किया जाएगा। इनमें वीएस चौधरी कोलसानी, हरजिंदर सिंह, सौरभ कुमार सुमन, नेहा मारव्या, विजय कुमार जे, अनुग्रह पी, बी विजय दत्ता, मोहित बुंदस, संजीव श्रीवास्तव, चंद्रमौली शुक्ला, मनोज पुष्प, उमाशंकर भार्गव, गौतम सिंह, प्रीति जैन, उषा परमार, सरिता ओमबाला प्रजापति, मुजीबुर्रहमान खान, दिनेश जैन, गिरीश शर्मा, शिवराज सिंह वर्मा और वीरेंद्र कुमार के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- MP में 1,834 बसाहटों के 40,500 घरों में पहुंचेगी बिजली, खनिज आय बढ़ाने का भी लक्ष्य... यहां पढ़ें मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले

2014 बैच के इन 12 कलेक्टरों को मिलेगा प्रमोशन

वहीं, 2014 बैच के अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय, जबलपुर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा, खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, देवास कलेक्टर नेहा मीना, नर्मदापुरम कलेक्टर आशीष वशिष्ठ, सिंगरौली कलेक्टर अंकित अस्थाना, बालाघाट कलेक्टर आदित्य सिंह, मुरैना कलेक्टर लोकेश जांगिड़, सागर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर, डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया और निवाड़ी कलेक्टर जमुना भिड़े को अपर सचिव पद पर पदोन्नत किया जाएगा।

इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को पदोन्नत कर डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और अपर कलेक्टर बनाया जाएगा।

इसी तरह आईपीएस अधिकारियों को डीजी, स्पेशल डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी पद पर प्रमोट किया जाएगा। राज्य पुलिस सेवा, राज्य वन सेवा, मंत्रालय सेवा के अधिकारियों को पदोन्नत करने के लिए डीपीसी होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।