विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खातेगांव TI दिलीप पुरी के परिवार को एक करोड़ की सहायता, पत्नी को मिलेगी SI की नौकरी; CM मोहन यादव का ऐलान

Published: Mon, 02 Nov 2026 06:48 PM (IST)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खातेगांव में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले टीआई दिलीप पुरी के परिवार को एक ...और पढ़ें

टीआई दिलीप पुरी की जीवित अवस्था का फोटो।

टीआई दिलीप पुरी की जीवित अवस्था का फोटो।

HighLights

  1. सीएम मोहन यादव ने एक करोड़ की सहायता घोषित की।

  2. दिवंगत टीआई की पत्नी को SI पद मिलेगा।

  3. घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। देवास जिले के खातेगांव में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले थाना प्रभारी दिलीप पुरी के परिवार को मध्य प्रदेश सरकार एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोकाकुल परिवार के लिए सहायता राशि के साथ ही दिवंगत टीआई की पत्नी को सब इंस्पेक्टर (SI) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने दिलीप पुरी के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान उनका जाना बेहद दुखद है। इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

जांच के लिए विशेष पुलिस महानिदेशक घटनास्थल रवाना

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विशेष पुलिस महानिदेशक उपेंद्र जैन को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री ने जांच निष्पक्ष तरीके से पूरी करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें- देवास के खातेगांव में शराब माफिया की खौफनाक करतूत, टीआई दिलीप पुरी को ट्रक से रौंदा; मौके पर तोड़ा दम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत थाना प्रभारी दिलीप पुरी को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।