देवास के खातेगांव में शराब माफिया की खौफनाक करतूत, टीआई दिलीप पुरी को ट्रक से रौंदा; मौके पर तोड़ा दम
देवास के खातेगांव में अवैध शराब तस्करी रोकने गए थाना प्रभारी दिलीप पुरी को तस्करों के ट्रक ने कुचल दिया। ...और पढ़ें

देवास के खातेगांव में शराब माफिया की खौफनाक करतूत ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
अवैध शराब रोकने गए टीआई दिलीप पुरी को ट्रक ने कुचला।
देवास के खातेगांव में हुई घटना, टीआई की मौके पर मौत।
पुलिस मामले की जांच में जुटी, शराब माफिया पर कार्रवाई।
डिजिटल डेस्क, देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले के खातेगांव में शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे थाना प्रभारी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, थाना प्रभारी दिलीप पुरी अपनी टीम के साथ नेमावर रोड हाईवे पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे थे।
वहीं, थाना प्रभारी की कार्रवाई से खफा होकर ट्रक ड्राइवर ने उन पर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अब पूरे मामले को संज्ञान में लेने के बाद कार्रवाई शुरू कर चुकी है।