विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्वच्छ सर्वेक्षण में MP के शहरों का जलवा! इंदौर-देपालपुर की जोड़ी देश में दूसरे नंबर पर, जबलपुर भी चमका

Published: Wed, 11 Nov 2026 05:21 PM (IST)

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्य प्रदेश के शहरों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इंदौर-देपालपुर की जोड़ी ने ...और पढ़ें

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राष्ट्रपति से पुरस्कार ग्रहण किया, साथ में इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव।

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राष्ट्रपति से पुरस्कार ग्रहण किया, साथ में इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव।

HighLights

  1. इंदौर-देपालपुर जोड़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

  2. जबलपुर 10 लाख से अधिक आबादी में दूसरा स्वच्छ शहर बना।

  3. देवास ने 50 हजार से 3 लाख आबादी में पहला स्थान पाया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्वच्छता के क्षेत्र में मध्य प्रदेश के शहरों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के नतीजों में इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में जबलपुर भी देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर बना है। देवास ने 50 हजार से 3 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में पहला स्थान हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। रीवा को स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन श्रेणी में देश में नंबर-1 चुना गया है।

बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विजेता शहरों को राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार प्रदान किए। इस बार के परिणामों में प्रदेश के कई शहरों ने अलग-अलग श्रेणियों में अपनी जगह बनाई है।

इंदौर ने बदली देपालपुर की तस्वीर 

स्वच्छता के मामले में इंदौर का अनुभव और उसका सफल मॉडल अब देपालपुर के लिए भी उपलब्धि का आधार बना है। 'स्वच्छ शहर जोड़ी' पहल के तहत दोनों शहरों ने मिलकर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया। इंदौर के मार्गदर्शन और सहयोग से देपालपुर में कचरा प्रबंधन, सफाई व्यवस्था और नागरिक सहभागिता को मजबूत किया गया। इसी संयुक्त प्रयास के लिए इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान मिला है।

जबलपुर ने बड़े शहरों की श्रेणी में मारी बाजी

जबलपुर ने भी स्वच्छता के मोर्चे पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में जबलपुर देशभर में दूसरे स्थान पर रहा। इस सम्मान से शहर की स्वच्छता व्यवस्था और नगर निगम के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान मिली है।

देवास लगातार दूसरी बार पुरस्कृत

देवास ने भी अपनी उपलब्धि दोहराते हुए लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया है। 50 हजार से 3 लाख तक की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देवास को पहला स्थान मिला है। यह उपलब्धि शहर में सफाई, कचरा संग्रहण और प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें- देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: 12 मजदूरों की मौत के मामले में दो आरोपियों को हाई कोर्ट से जमानत, जानिए अदालत ने क्या कहा

रीवा को स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन का खिताब

मध्य प्रदेश के रीवा ने स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन श्रेणी में देश में पहला स्थान हासिल किया है। सागर को भी स्वच्छ सर्वेक्षण में राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है। वहीं, 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में सीहोर जिले के बुधनी को तीसरा स्थान मिला है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।