MP में तलाकशुदा बेटियों को बड़ी राहत : माता-पिता की पेंशन की हकदार होंगी, मोहन कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। अब तलाकशुदा ...और पढ़ें

तलाकशुदा बेटियां पेंशन की हकदार (प्रतीकात्मक चित्र)
HighLights
तलाकशुदा बेटियां अब माता-पिता की पेंशन की हकदार।
मोहन कैबिनेट ने पेंशन नियमों में ऐतिहासिक संशोधन को दी मंजूरी।
महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी भोपाल में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार ने पेंशन नियमों में ऐतिहासिक संशोधन को मंजूरी दी है। इस फैसले के तहत अब तलाकशुदा बेटियां भी अपने माता-पिता की परिवार पेंशन की पात्र होंगी। सरकार के इस निर्णय को महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में बड़ा और दूरगामी कदम माना जा रहा है।
अब तक पेंशन नियमों में तलाकशुदा बेटियों को लेकर स्पष्ट प्रावधान नहीं थे, जिससे कई महिलाएं आर्थिक सुरक्षा से वंचित रह जाती थीं। नए संशोधन के बाद ऐसी बेटियों को जीवनयापन के लिए स्थायी आर्थिक संबल मिल सकेगा।
यह भी पढ़ें- भोपाल में MBBS छात्रा का बाथरूम में मिला शव, नजदीक पड़ी थी एसिड की बोतल, इसी सत्र में लिया था GMC में एडमिशन
भविष्य के विकास का रोडमैप तय
कैबिनेट बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को भी मंजूरी दी गई। यह बजट 18 फरवरी को मध्यप्रदेश विधानसभा में पेश किया जाएगा। सरकार का दावा है कि यह बजट राज्य के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और सामाजिक कल्याण योजनाओं को नई गति देगा।
खबर अपडेट की जा रही है...
