भोपाल में MBBS छात्रा का बाथरूम में मिला शव, नजदीक पड़ी थी एसिड की बोतल, इसी सत्र में लिया था GMC में एडमिशन
भोपाल के कोहेफिजा इलाके में गांधी मेडिकल कॉलेज की 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा रोशनी का शव बाथरूम में मिला। पास ...और पढ़ें

छात्रा की मौत (प्रतीकात्मक चित्र)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कॉलेज की 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह छात्रा रोशनी का शव बाथरूम में पाया गया। उसके पास में ही एसिड की बोतल पड़ी मिली है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
आलीराजपुर की रहने वाली थी छात्रा
रोशनी मूलतः आलीराजपुर की रहने वाली थी। रोशनी ने पिछले साल ही अक्टूबर में दाखिला लिया था। वह एक निजी हॉस्टल में रहती थी। सुबह कॉलेज जाने का समय होने तक जब वह बाहर नहीं निकली तो साथ पड़ने वाली दूसरी छात्राओं उसे बुलाने के लिए कमरे पर पहुंची। शुरुआती तौर पर पढ़ाई को लेकर तनाव की बात सामने आ रही है। छात्रा पिछले सप्ताह ही आलीराजपुर स्थित अपने घर से वापस लौटी थी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, कोहेफिजा पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- इंदौर में एमजीएम कॉलेज के MBBS छात्र ने होस्टल में लगाई फांसी, पढ़ाई की वजह से तनाव में था
नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस को घटनास्थल से अब तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। मृतका के स्वजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। प्रथमदृष्टया मामला पढ़ाई या किसी अन्य कारण से उपजे तनाव के चलते आत्महत्या का माना जा रहा है।
