विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नितिन नवीन के कूटरचित वीडियो पर MP में गरमाई सियासत, साइबर थाने पहुंची भाजपा; पीसी शर्मा पर FIR की मांग

Published: Tue, 24 Nov 2026 10:11 PM (IST)

भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कूटरचित वीडियो को प्रसारित करने के मामले में भोपाल साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी ने कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने साइबर थाने पहुंचकर शिकायत की।

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने साइबर थाने पहुंचकर शिकायत की।

HighLights

  1. भाजपा ने नितिन नवीन के फर्जी वीडियो मामले में शिकायत दर्ज कराई।

  2. कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई।

  3. भोपाल साइबर क्राइम थाने में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत सौंपी।

राज्य ब्यूरो, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कूटरचित वीडियो इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों में प्रसारित करने के मामले में मप्र भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को भोपाल के साइबर क्राइम थाने में शिकायत की और कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में की गई शिकायत में लिखा है कि पीसी शर्मा द्वारा अपने इंटरनेट मीडिया आईडी फेसबुक द्वारा प्रसारित किए गए कूटरचित वीडियो से भाजपा के कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

मूल वीडियो से छेड़छाड़ का आरोप

शिकायत में कांग्रेस से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर दोषियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत के साथ नितिन नवीन का मूल वीडियो भी संलग्न किया गया है, जिसका दुरुपयोग कर कूटरचित वीडियो तैयार किया गया है, जिससे उनके वक्तव्य का गलत अर्थ निकले और जनता के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो।

कांग्रेस नेता के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग

शिकायत में कहा गया है कि कांग्रेस नेता द्वारा इंटरनेट मीडिया पर कूटरचित वीडियो प्रसारित करना आईटी एक्ट की धारा के अंतर्गत गंभीर आपराधिक दंड की श्रेणी में होने से संबंधित के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें- बीना विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट! निर्मला सप्रे की विधायकी पर फैसला करीब, भाजपा ने शुरू की तैयारी

भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी रहे मौजूद

साइबर क्राइम थाने में शिकायत देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के कानूनी एवं विधिक कार्य विभाग के प्रदेश संयोजक सतीश शर्मा और विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अशोक विश्वकर्मा भी शामिल थे।

फिलहाल भाजपा की ओर से शिकायत देकर मामले की जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। वीडियो की सत्यता, उसमें कथित छेड़छाड़ और संबंधित लोगों की भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।