विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP में 24 पशु चिकित्सकों का प्रमोशन तीन माह बाद निरस्त, पदोन्नति नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई

Published: Fri, 27 Nov 2026 06:26 PM (IST)

मध्य प्रदेश सरकार ने तीन माह पहले हुई 24 पशु चिकित्सकों की पदोन्नति रद्द कर दी है। यह कार्रवाई पदोन्नति नियमों के उल्लंघन की शिकायत के बाद हुई जांच के आधार पर की गई।

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. 24 पशु चिकित्सकों की पदोन्नति तीन माह बाद निरस्त।

  2. पदोन्नति नियम 2025 के उल्लंघन के कारण कार्रवाई।

  3. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर जांच हुई।

राज्य ब्यूरो, भोपाल। प्रदेश सरकार ने तीन माह बाद 24 पशु चिकित्सकों की पदोन्नति निरस्त कर दी। दरअसल, पदोन्नति नियम 2025 के प्रविधान अनुसार कार्रवाई नहीं हुई। इसे लेकर भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष उमेश शर्मा, सपाक्स के अध्यक्ष केपीएस तोमर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शिकायत की गई थी, जिसके बाद हुई जांच में 24 अधिकारियों की पदोन्नति निरस्त करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश में 2016 से पदोन्नतियां बंद थीं

अगसत में जारी हुए थे पदोन्नति आदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर नए नियम बनाए गए और इसके आधार पर 31 दिसंबर 2025 की स्थिति में पदोन्नतियां की गईं। पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने 169 पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ की उप संचालक, पशु प्रजनन कार्यक्रम अधिकारी, सिविल सर्जन के पद पर पदोन्नति की गई। इसके आदेश 13 अगस्त को पदोन्नति आदेश जारी किए गए, जिनमें से 24 पदोन्नतियां 24 नवंबर को वापस ले ली गईं। इसके आदेश विभाग के अवर सचिव सुनील मंडावी जारी किए।

यह कहता है पदोन्नति नियम

दरअसल, पदोन्नति नियम 11 (4) में प्रावधान है कि जितने पद हैं, उसके दोगुने और चार को जोड़कर नामों पर विचार किया जाएगा। यानी 169 पदों के लिए 338 में चार जोड़कर 342 नामों को विचारण क्षेत्र में रखा जाना था, लेकिन वरिष्ठता सूची में 543वें क्रम तक के अधिकारियों पर विचार किया। इसे लेकर आपत्तियां मुख्यमंत्री तक पहुंची। उन्होंने परीक्षण करने के लिए कहा और फिर विभाग ने 24 पदोन्नतियां निरस्त करते हुए पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ को प्रशासनिक आधार पर पदस्थ किया।

यह भी पढ़ें- MP में पंचायत से नगर निगम तक महिलाओं की मजबूत पकड़, आरक्षण से आगे बढ़कर 52.84% तक पहुंची भागीदारी

सपाक्स के अध्यक्ष डॉ. केपीएस तोमर का कहना है कि पदोन्नति आदेश निरस्त करना तो अपनी जगह है, जिन अधिकारियों ने यह गलती की है उनके विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि यह सीधे-सीधे पदोन्नति नियम के प्रावधान के उल्लंघन का मामला है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।