विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sagar News: युवक को चप्‍पल से मारते हुए मां ने अपनी बेटियों के साथ मिलकर निकाला जुलूस, देखें वायरल वीडियो

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Sun, 06 Nov 2022 01:32 PM (IST)

सागर जिले के खुरई से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें तीन महिलाएं एक युवक को सड़क पर चप्‍पल से ...और पढ़ें

युवक को चप्‍पल से मारते हुए मां-बेटियों का वीडियो हुआ वायरल
युवक को चप्‍पल से मारते हुए मां-बेटियों का वीडियो हुआ वायरल

सागर/बीना, जागरण आनलाइन डेस्‍क। मध्‍य प्रदेश के सागर जिले में बसे शहर खुरई में दो युवतियों ने अपनी मां के साथ मिलकर एक लड़के का हाथ बांधकर बाजार में जुलूस निकाला। इतना ही नहीं इन लड़कियों ने भरे बाजार में इस लड़के की चप्पलों से पिटाई की। इसके बाद पुलिस थाने जाकर युवक पुलिस को सौंप दिया। लड़कियों के युवक को चप्पल मारते हुए बनाया गया वीडिया इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मां ने युवक पर लगाया बेटी के अपहरण का आरोप

इस मामले में युवती की मां ने बताया कि वह खुरई में रहती है। पड़ोस में ही रहने वाले वीरेन्द्र रैकवार ने दो नवंबर की दोपहर लगभग 02 से 03 बजे के बीच उसकी बेटी का अपहरण कर लिया था। अपनी बेटी को इधर-उधर ढूंढने के बाद वह थाने में रिपोर्ट लिखाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की। तीन दिन तक उसकी बेटी युवक के चंगुल में रही।

Bhopal से लव-जिहाद का मामला आया सामने, गोमांस खिलाकर लड़की को बनाया मुसलमान, कराया गर्भपात

युवती का आरोप बंधक बनाकर युवक ने की मारपीट

शनिवार को उसने किसी का मोबाइल लेकर घरवालों को फोन किया। तब स्वजनों ने स्टेशन के पास पहुंचकर उसे एक कमरे से निकाला, वहां वीरेंद्र भी था। युवती ने बताया कि वीरेन्द्र ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की है।

वहीं, युवक का कहना है कि वह खुरई में रहता है। ये सभी भोपाल से शनिवार को ही आए हैं। उसे पीटते हुए थाने ले आए। युवक का कहना है कि वह युवती से प्रेम करता है और दोनों ने शादी कर ली है।

युवक-युवती के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग: पुलिस

वहीं, खुरई के शहर थाना प्रभारी रावेन्द्र सिंह का कहना है कि एक महिला व दो युवतियां लड़के को पीटते हुए लाई थीं। मामले की जांच-पड़ताल की तो पता लगा कि इस युवक व युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा है। भोपाल में एक युवती की गुमशुदगी का मामला 12 अक्टूबर को दर्ज हुआ था।

15 दिन पहले भोपाल की छोला थाना पुलिस इसी लड़के के पास से दस्तयाब कर ले गई थी। यह मामला भोपाल पुलिस में चल रहा है। मामले की जानकारी वहां की पुलिस को दे दी गई है। वहीं पर युवती के गुमशुदगी का मामला दर्ज है।

MP: मिशनरी स्कूल में टीचर पर गंदी बात पढ़ाने का आरोप, छात्राओं को दिखाता अश्लील वीडियो, हंगामे के बाद गिरफ्तार