विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP: मिशनरी स्कूल में टीचर पर गंदी बात पढ़ाने का आरोप, छात्राओं को दिखाता अश्लील वीडियो, हंगामे के बाद गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
Published: Sat, 05 Nov 2022 11:45 PM (IST)

madhya pradesh News - कान्वेंट स्कूल का शिक्षक छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया ...और पढ़ें

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित को पकड़ लिया है।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित को पकड़ लिया है।

उज्जैन, जेएनएन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में तराना कस्बे के रूपाखेड़ी रोड स्थित मिशनरी के दीनाह कान्वेंट स्कूल का शिक्षक छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि वह छात्राओं को अश्लील वीडियो भी दिखाता था। इसकी शिकायत छात्राओं ने अभिभावकों से की थी। इस पर स्वजन शनिवार को स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित को पकड़ लिया। 

स्कूल प्रबंधन ने नहीं की कोई कार्रवाई

एसआइ जुबैदा शेख ने बताया कि आरोपित लिजाय जोसेफ छात्राओं को अंग्रेजी पढ़ाता था। छात्राओं ने स्वजन से शिकायत की थी कि वह गंदी हरकत करता है और अश्लील वीडियो दिखाता है। मामले को लेकर छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बच्चियों से क्लास में 'लव यू', 'किस यू' जैसी बातें

शनिवार को अभिभावक व हिंदू संगठन से जुड़े लोग स्कूल पहुंचे और हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि आरोपी टीचर छोटी-छोटी बच्चियों को क्लास में 'लव यू', 'किस यू' जैसी बातें पढ़ाता है। क्लास में वह बच्चियों को अश्लील वीडियो दिखाता है। अभिभावकों का कहना है 7वीं से 9वीं तक की पीड़ित छात्राओं ने टीचर पर बैड टच करने की शिकायत की थी।

हंगामे के बीच हुआ पथराव

विरोध के बीच जब स्कूल मैनेजमेंट ने पेरेंट्स को बताया कि आरोपी टीचर यहां नहीं है, तो नाराज होकर कुछ लोगों ने स्कूल परिसर में पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हालांकि पुलिस ने मोर्चा संभाल कर मामला शांत करवा दिया।