विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंडला में CM मोहन ने अचानक रुकवाया काफिला, स्कूल की प्रार्थना सभा में बच्चों से किया सहज संवाद

Published: Mon, 12 Oct 2026 06:15 PM (IST)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला के टटारी में हेलीपैड जाते समय अचानक अपना काफिला रोककर एक ...और पढ़ें

स्कूल की प्रार्थना सभा में बच्चों के बीच सीएम मोहन यादव। (सौजन्य- जनसंपर्क विभाग)

स्कूल की प्रार्थना सभा में बच्चों के बीच सीएम मोहन यादव। (सौजन्य- जनसंपर्क विभाग)

HighLights

  1. CM मोहन यादव ने मंडला में अचानक स्कूल का दौरा किया।

  2. उन्होंने बच्चों की प्रार्थना सभा में शामिल होकर बातचीत की।

  3. मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सोमवार को मंडला जिले के टटारी में अलग अंदाज देखने को मिला। हेलीपैड जाते समय उन्होंने अचानक अपना काफिला एक निजी पब्लिक स्कूल के बाहर रुकवा दिया और सीधे बच्चों की प्रार्थना सभा में पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर नन्हे विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। शिक्षकों के लिए भी यह अप्रत्याशित मुलाकात खुशी का पल बन गई।

प्रार्थना सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री 

स्कूल में उस समय रोजाना की तरह प्रार्थना सभा चल रही थी। बच्चे परमपिता परमेश्वर से सभी के कल्याण की प्रार्थना कर रहे थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वहां पहुंचे और विद्यार्थियों के बीच जाकर उनसे बातचीत करने लगे। मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनका नाम पूछा, वे किस कक्षा में पढ़ते हैं और पढ़ाई कैसी चल रही है, इसकी जानकारी ली। उनका अंदाज औपचारिक मुलाकात के बजाय सहज और आत्मीय रहा।

बच्चों से बोले- मन लगाकर पढ़ाई करो

मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्नेहपूर्वक दुलारते हुए खूब मन लगाकर पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ कुछ समय बिताया और उनकी पढ़ाई के बारे में जाना।

यह भी पढ़ें- MP के जंगलों में फिर दिखेंगे जंगली भैंसे: CM मोहन ने कांजीरंगा से लाए 8 भैंसों को कान्हा के बड़े बाड़े में मुक्त किया

मुख्यमंत्री की अचानक मौजूदगी से स्कूल परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। बच्चों और शिक्षकों के लिए यह मुलाकात खास रही। टटारी में मुख्यमंत्री का यह सहज संवाद उनके दौरे का एक अलग और यादगार दृश्य बन गया।