महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती हुए ब्रह्मलीन, दिल्ली से बीकानेर ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर
श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज दिल्ली में ब्रह्मलीन हो गए हैं। उनका पार्थिव शरीर बीकानेर ले जाया जाएगा।

महानिर्वाणी के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज ब्रह्मलीन (फोटो-Facebook)
HighLights
स्वामी विशोकानंद भारती महाराज दिल्ली में ब्रह्मलीन हुए।
श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के आचार्य महामंडलेश्वर का निधन हुआ।
पार्थिव शरीर बीकानेर ले जाकर समाधि प्रदान की जाएगी।
डिजिटल डेस्क, उज्जैन। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज ब्रह्मलीन हो गए। उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली।
अखाड़े की परंपरा में आचार्य महामंडलेश्वर का पद सर्वोच्च पदों में शामिल है। स्वामी विशोकानंद भारती वैदिक सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और धर्म परंपराओं के संरक्षण के लिए समर्पित संत थे।
बीकानेर ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर
श्री महाकालेश्वर मंदिर में महानिर्वाणी अखाड़े के गादीपति महांत विनीत गिरि महाराज ने बताया कि स्वामी विशोकानंद भारती महाराज का पार्थिव शरीर बीकानेर ले जाया जाएगा, जहां उन्हें समाधि प्रदान की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी सनातन धर्म की संन्यास परंपरा के प्रमुख 13 अखाड़ों में से एक है।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: त्विषा के पति समर्थ ने भोपाल जेल में बताया जान का खतरा, बढ़ाई गई सुरक्षा