विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्यप्रदेश में झगड़ा देखने के लिए रुके युवक की गोली मारकर हत्या, गांव वालों ने जाम किया हाईवे

Published: Mon, 23 Nov 2026 08:26 AM (GMT+05:30)

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह सड़क किनारे हो रहे झगड़े को देख रहा था।

सीहोर जिले में युवक की गोली मारकर हत्या (AI जेनरेटेड प्रतीकात्मक फोटो)

सीहोर जिले में युवक की गोली मारकर हत्या (AI जेनरेटेड प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. सीहोर में सड़क किनारे झगड़ा देख रहे व्यक्ति की हत्या।

  2. आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

  3. पुलिस ने निष्पक्ष जांच और SIT गठन का आश्वासन दिया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पास स्थित सीहो जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हौरान कर दिया है। यहां दो लोगों के बीच हो रहे झगड़े को देखने के लिए रुके व्यक्ति की हत्या हो गई।

इस हादसे के बाद ग्रामीणों और रिश्तेदारों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने तुरंत गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की। 

दूसरों का झगड़ा देखने के लिए रुके व्यक्ति की हत्या

शनिवार देर रात सीहोर जिले के भौखेड़ी गांव में सचिन वर्मा नाम के शख्स गोली मारकर हत्या कर दी गई। यहां सड़क किनारे एक ढाबे के पास सचिन एक विवाद को देखने के लिए रुका था।

बताया जा रहा है कि यहां एक ढाबा संचालक और भूसा लदे वाहन के ड्राइवर के बीच विवाद चल रहा था। इसके बाद रेत से लदे एक वाहन को लेकर भी बहस हुई। इसी दौरान, जब सचिन वर्मा वहां रुककर यह सब देख रहे थे, तभी गोली चल गई।

गोलीबारी के हालात स्पष्ट नहीं हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि सचिन वर्मा को जानबूझकर निशाना बनाया गया था या फिर विवाद के दौरान गलती से चली गोली उन्हें लग गई।

सचिन वर्मा पेशे से ड्राइवर थे और पिछले कुछ महीनों से खेती में अपने परिवार की मदद करने के लिए घर पर ही थे। वह किसी काम से भौखेड़ी जंक्शन गए हुए थे, तभी ये हादसा हुआ।

पांच आश्वासन के बाद रुका विरोध प्रदर्शन

सचिन वर्मा की हत्या के बाद रविवार सुबह करीब 9:30 बजे, ग्रामीण और रिश्तेदार इच्छावर पुलिस थाने के पास इकट्ठा हुए और इच्छावर-नसरुल्लागंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

परिजनों ने भोपाल के किसी बड़े मेडिकल सेंटर में पोस्टमार्टम कराने के प्रस्ताव का विरोध किया और संदिग्धों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने ग्रामीणों को पांच आश्वासन दिए, जिसके बाद ही जाम हटाया गया। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया कि इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन भी किया जाएगा।

इस टीम का नेतृत्व SDOP और इच्छावर थाना प्रभारी करेंगे, जो अपनी जांच रिपोर्ट अतिरिक्त SP को सौंपेंगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को यह भी भरोसा दिलाया कि नामजद सभी संदिग्धों को दो घंटे के भीतर पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: बालाघाट में चाऊमीन-मंचूरियन खाने से 118 बच्चे बीमार, 45 अस्पताल में भर्ती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।