मध्य प्रदेश: मुरैना में स्कूल की दो रसोइयों के साथ दुष्कर्म, तीन साल तक तीन शिक्षकों ने किया घिनौना अपराध
मुरैना के जौरा में एक प्राइमरी स्कूल की दो रसोइयों के साथ तीन साल तक दुष्कर्म का मामला सामने आया ...और पढ़ें

मुरैना में प्राइमरी स्कूल की रसोइयों के साथ दुष्कर्म (प्रतीकात्मक फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुरैना के जौरा आंचल में प्राइमरी स्कूल में काम करने वाली दो रसोइयों के साथ तीन साल तक दुष्कर्म होता रहा। इस दुष्कर्म का आरोप स्कूल के ही तीन शिक्षकों पर लिखा है।
प्राइमरी स्कूल के तीन शिक्षकों ने तीन साल तक दो रसोइयों के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में शिक्षक अशोक कुमार पाठक निवासी निमांस, शिक्षक धनीराम जोनारा और शिक्षक भूपसिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मुरैना में प्राइमरी स्कूल की रसोइयों के साथ दुष्कर्म
महिला रसोइयों के साथ लगातार तीन साल तक दुष्कर्म होता रहा और उनके साथ दुष्कर्म का वीडियो भी वायरल कर दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार, 27 फरवरी को तीनों शिक्षकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त 2022 से 26 नवंबर 2024 के बीच उनके साथ कई बार दुष्कर्म हुआ। महिला रसोइयों ने दुष्कर्म की शिकायत 2 दिसंबर 2025 को जोरा थाने में की थी, लेकिन बयान दर्ज नहीं कराए थे।
इसके बाद शिकायत करने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। महिला रसोइया थाने के बाद शिकायत करने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची।
कप्तान के निर्देश पर जौरा पुलिस ने तीनों शिक्षकों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला रसोइयों का आरोप है कि उन्हें नौकरी से भी निकाल दिया गया है।
रसोइयों ने रखी 10 लाख रुपये की डिमांड
शिक्षक अशोक कुमार पाठक ने महिला पर आरोप लगाते हुए बताया है कि महिला ने इनसे 10 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराए और इन पैसों से उसने एक प्लॉट खरीद लिया है।
दो अन्य शिक्षकों ने महिला रसोइयों पर आरोप लगाया है कि उनसे भी 10 लाख रुपये मांगे जा रहे थे, पैसे नहीं दिए गए इसलिए शिकायत दर्ज हुई है।
यह भी पढ़ें- Bhopal: जिहादी बहनों के खिलाफ हिंदू पीड़िताओं ने खोली जुबान, बोलीं- 'गोमांस खिलाया, जन्नत का ख्वाब दिखाकर दबाव बनाया'
यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर अपहरण, सुनसान जगह में वारदात : पन्ना में ‘लुटेरी दुल्हन गैंग’ का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार
