विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP में अब पुलिसकर्मियों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर, छुट्टी से लेकर डेपुटेशन तक सबकी ऑनलाइन मिलेगी मंजूरी

Published: Sun, 01 Feb 2026 08:16 PM (IST)

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने एक लाख से अधिक पुलिसकर्मियों के लिए HRMIS विकसित किया है। अब उन्हें छुट्टी, डेपुटेशन ...और पढ़ें

मप्र पुलिस (प्रतीकात्मक चित्र)

मप्र पुलिस (प्रतीकात्मक चित्र)

HighLights

  1. पुलिस मुख्यालय ने HRMIS सिस्टम विकसित किया।

  2. पुलिसकर्मी ऑनलाइन छुट्टी, डेपुटेशन आवेदन कर सकेंगे।

  3. पारदर्शिता बढ़ेगी, कामकाज में तेजी आएगी।

राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस के एक लाख से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब छुट्टी, डेपुटेशन और अन्य सेवासंबंधी मामलों के लिए फाइलें लेकर दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पुलिस मुख्यालय ने ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (HRMIS) विकसित किया है, जिसके जरिए पुलिसकर्मी कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और उसकी प्रगति भी रियल टाइम देख पाएंगे। इस सिस्टम के पहले चरण का काम इसी माह पूरा होने जा रहा है।

सेवा पुस्तिका से लेकर गोपनीय रिपोर्ट तक ऑनलाइन

HRMIS के तहत पुलिसकर्मियों की सेवा पुस्तिका को स्कैन कर डिजिटल रूप में पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इसके कई मॉड्यूल तैयार किए गए हैं, जिनसे पुलिसकर्मी अपनी सालाना गोपनीय रिपोर्ट (ACR), पुरस्कार, दंड, ली गई और शेष छुट्टियों की जानकारी ऑनलाइन देख सकेंगे। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और कामकाज में तेजी आएगी।

पीआईएस की कमियां हुईं दूर

इससे पहले वर्ष 2015 से पुलिस विभाग में पर्सनल इंफॉर्मेशन सिस्टम (PIS) लागू था, लेकिन समय के साथ यह तकनीकी जरूरतों के अनुरूप अपडेट नहीं हो पाया। नई आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अब PIS को बंद कर उसकी जगह HRMIS लागू किया गया है, जिसमें पुरानी सभी कमियों को दूर किया गया है।

एक लाख रिकॉर्ड अपलोड, दो लाख शेष

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के अनुसार अब तक एक लाख से अधिक पुलिसकर्मियों का रिकॉर्ड HRMIS पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है, जबकि करीब दो लाख का डेटा अभी जोड़ा जाना बाकी है। सिस्टम के पूरी तरह लागू होने के बाद पुलिसकर्मियों को सेवासंबंधी हर जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें- MP में अब शहरों से सटे कस्बों तक भी दौड़ेंगी सिटी बसें, जल्द तय होंगे रूट्स, यात्रियों को होगा फायदा

मैदानी पुलिस को मिलेगा बड़ा फायदा

प्रदेश के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा सहित कई विभागों में पहले से HRMIS लागू है और इसे कर्मचारियों की उपस्थिति से भी जोड़ा गया है। पुलिस विभाग में करीब 70 हजार अधिकारी-कर्मचारी मैदानी पदस्थापना में हैं। उनके लिए HRMIS एक बड़ी सुविधा साबित होगा, जिससे समय की बचत के साथ-साथ कार्यप्रणाली भी अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।