विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावधान! LPG बुकिंग के फर्जी मैसेज कर सकते हैं आपका खाता खाली, वाट्सएप-एसएमएस से फैल रहा ठगी का जाल

Published: Mon, 30 Mar 2026 05:49 PM (IST)

साइबर ठग एलपीजी बुकिंग को ठगी का नया जरिया बना रहे हैं। वे अर्जेंट बुकिंग, लिमिटेड स्टॉक या कनेक्शन काटने ...और पढ़ें

एलपीजी बुकिंग संबंधी फर्जी संदेशों से सावधान! (AI Generated Image)

एलपीजी बुकिंग संबंधी फर्जी संदेशों से सावधान! (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, भोपाल। साइबर ठगों ने एलपीजी बुकिंग को ठगी का नया तरीका बना लिया है। पश्चिम एशिया में गहराते युद्ध के संकट के चलते एलपीजी की आपूर्ति में भी देरी हो रही है। अफवाहों के चलते भी लोग घबरा रहे हैं। इसका फायदा साइबर ठग उठा रहे हैँ। वे अर्जेंट एलपीजी बुकिंग, लिमिटेड स्टॉक, डिस्काउंट ऑफर और गैस कनेक्शन बंद करने या काटे जाने जैसे मैसेज भेज रहे हैं।

साइबर ठग जगह-जगह सक्रिय

साइबर पुलिस मुख्यालय को शिकायत मिली है कि ठग प्रदेश भर में लोगों को बड़ी संख्या में इस तरह के मैसेज वाट्एसप, एसएमएस, मेल, फर्जी वेबसाइट और लिंक के माध्यम से भेज रहे हैं। राज्य साइबर मुख्यालय ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है। लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। एसपी साइबर प्रणय नागवंशी ने बताया कि अभी कहीं ठगी की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- MP में PNG कनेक्शन की धीमी रफ्तार: दो लाख घरों तक पहुंची पाइपलाइन, आधे ही जले चूल्हे

इस तरह के आ रहे मैसेज

  • अर्जेंट एलपीजी बुकिंग, लिमिटेड स्टॉक, डिस्काउंट आफर, गैस कनेक्शन काटने या बंद करने के।
  • फेक लिंक या वेबसाइट पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है।
  • एपीके फाइल डाउनलाड या क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए कहा जाता है।
  • व्यक्तिगत जानकारी जैसे ओटीपी, पिन और बैंक संबंधी जानकारी मांगी जाती है।

क्या करें

  • एलपीजी बुकिंग केवल आफिशियल एप, वेबसाइट एवं अधिकृत वितरक के माध्यम से करें।
  • भुगतान करने के पहले सत्यता जरूर परखें।
  • सिर्फ आफिशियल कस्टमर केयर से ही जानकारी लें। संदिग्ध नंबर और मैसेज को ब्लाक और रिपोर्ट करें।

कभी न करें ये काम 

  • किसी भी अज्ञात लिंक, प्रचार सामग्री, फारवर्डेड मैसेजों पर क्लिक न करें। -एसएमएस या वाट्सएप के मैसेज में दिए गए पर्सनल मोबाइल नंबर कभी कॉल न करें।
  • एपीके फाइल डाउनलोड नहीं करें।
  • ओटीपी, पिन और बैंक डिटेल किसी से साझा नहीं करें।
  • वाट्सएप पर आए बुकिंग ऑफर्स पर भरोसा नहीं करें।