विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंदौर में लव जिहाद: लिव इन रिलेशनशिप में मुस्लिम लड़के के साथ रह रही थी हिंदू लड़की, जानें पूरा मामला

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Fri, 18 Nov 2022 03:30 PM (IST)

इंदौर में बजरंग दल के सदस्‍यों की नजर युवक-युवती पर पड़ी दोनों आपत्तिजनक अवस्‍था में दिखे। इन्‍हें घेरकर पूछताछ की ...और पढ़ें

हिंदू लड़की के साथ दानिश की दोस्‍ती इंस्‍टाग्राम पर हुई थी
हिंदू लड़की के साथ दानिश की दोस्‍ती इंस्‍टाग्राम पर हुई थी

इंदौर, जागरण आनलाइन डेस्‍क। मध्‍य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) से हिंदू युवती के साथ अश्लील हरकत करते हुए पाए जाने पर हिंदूवादियों ने मुस्लिम युवक की जमकर पिटाई कर दी और फिर उसे पुलिस को सौंप दिया। थाने में जब इनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि युव‍क का नाम मोहम्‍मद दानिश है। उसकी युवती से दोस्‍ती इंस्‍टाग्राम के जरिए हुई थी। युवक जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसने लड़की को खजराना क्षेत्र में रुम दिलाया था। दोनों यहीं लिव इन रिलेशनशिप (Live in relationship) में रहने लगे थे।

बजरंग दल के सदस्‍यों ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाइ

मामला गुरुवार देर रात मेघदूत गार्डन चौपाटी के समीप का है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं को युवक-युवती आपत्तिजनक अवस्था में दिखे। जानकारी लगी की युवक मुस्लिम है और युवती हिंदू है। बजरंग दल इंदौर विभाग के संयोजक तन्नू शर्मा ने साथी रवि चौकसे, आनंद गेहलोद और राहुल राठौर के साथ मौके पर पहुचकर दोनों को पकड़ा।

Video: सूफियान ने निधि को चौथी मंजिल से फेंका, मतांतरण का बना रहा था दबाव; परिवार की मौजूदगी में हुई घटना

पूछताछ के वक्‍त युवक ने गुमराह करने का किया प्रयास

पूछताछ करने पर युवक ने पहले हिंदू नाम बताकर गुमराह करने का प्रयास किया। आइडी कार्ड मांगी गई तो कहा कि उसका नाम एमडी दानिश है। जबकि उसका नाम मोहम्मद दानिश नाम था लेकिन वह एमडी दानिश नाम बता रहा था। उसके साथ मिली युवती मूल रूप से उप्र की रहने वाली है और खजराना क्षेत्र में लिवइन रिलेशन में रहती है।

हिंदू लड़की के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था दानिश

इसी दौरान हिंदूवादी मो. दानिश की पिटाई करते हुए उसे थाने ले गए। टीआइ रवींद्रसिंह गुर्जर ने जब मोहम्मद दानिश से पूछताछ की तो उसने शादी से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मो. दानिश को हिरासत में ले लिया। बजरंगियों ने रात के करीब दो बजे तक थाने में हंगामा किया।

उनका आरोप था कि इसी तरह दिल्ली जैसा कांड हो सकता है, जिसमें कोई आफताब अपनी दोस्त श्रृद्धा के टुकड़े-टुकड़े कर देता है। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लव जिहाद फैलाया जा रहा है। दोस्ती कर युवतियों का शौषण किया जा रहा है।

यूपी में Love Jihad के सर्वाधिक मामले बरेली जोन में, 44 केस में आरोप पत्र दाखिल, अब तक 115 आरोपित गिरफ्तार