विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Love Jihad in Bhopal: शादाब ने आदित्य बनकर कॉलेज छात्रा से की दोस्ती, दुष्कर्म के बाद धर्म परिवर्तन, नमाज पढ़ने का बनाया दबाव

Published: Mon, 30 Mar 2026 02:19 AM (IST)

पीड़िता की युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। आरोपित ने शादी का झांसा देकर ग्वालियर मिलने बुलाया और वहां उसके ...और पढ़ें

लव जिहाद का शिकार हुई कॉलेज छात्रा (प्रतीकात्मक चित्र)

लव जिहाद का शिकार हुई कॉलेज छात्रा (प्रतीकात्मक चित्र)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी भोपाल में लव जिहाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कॉलेज छात्रा को फर्जी पहचान के जरिए प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने बाद में उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लंबे समय तक खामोश रहने पर मजबूर किया।

इंस्टाग्राम पर हुई पहचान

पुलिस के मुताबिक, बैतूल निवासी पीड़िता भोपाल में रहकर कॉलेज के चौथे वर्ष की पढ़ाई कर रही है। जनवरी 2025 में उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर “आदित्य” नाम से एक युवक से हुई। आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर छात्रा का विश्वास जीता और धीरे-धीरे बातचीत मुलाकातों में बदल गई।

शादी का झांसा देकर बुलाया ग्वालियर 

आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर छात्रा को ग्वालियर के जनकगंज इलाके में बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसी दौरान पीड़िता को युवक पर शक हुआ। जांच करने पर सामने आया कि आरोपी की असली पहचान “शादाब” के रूप में हुई।

विरोध करने पर धमकाने लगा

जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। उसने न सिर्फ धर्म परिवर्तन कर नमाज पढ़ने का दबाव बनाया, बल्कि अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

यह भी पढ़ें- नौकरी का झांसा देकर नाबालिग को भोपाल बुलाया, युवतियों ने शराब पिलाई, दो दोस्तों से कराया सामूहिक दुष्कर्म

सहेलियों से मिली हिम्मत, एफआईआर दर्ज

घटना से डरी-सहमी छात्रा ने आखिरकार सहेलियों के समझाने पर पुलिस का सहारा लिया। भोपाल के अशोका गार्डन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर केस डायरी ग्वालियर भेज दी है, क्योंकि घटना वहीं की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।