विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नौकरी का झांसा देकर नाबालिग को भोपाल बुलाया, युवतियों ने शराब पिलाई, दो दोस्तों से कराया सामूहिक दुष्कर्म

Published: Mon, 30 Mar 2026 01:39 AM (IST)

बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रहने वाली युवतियों ने कॉलेज में दाखिला और नौकरी का झांसा देकर पीड़िता को छिंदवाड़ा से ...और पढ़ें

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म (प्रतीकात्मक चित्र)

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म (प्रतीकात्मक चित्र)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। शहर के बागसेवनिया थाना इलाके में एक नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। उसकी बड़ी बहन की सहेलियों ने पहले किशोरी को नौकरी का झांसा देकर भोपाल बुलाया। उसे कमरे में ले जाकर जबरदस्ती शराब पिलाई और फिर नशे की हालत का फायदा उठाकर युवकों के सामने परोस दिया, जहां उससे रात भर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

अगली सुबह जब पीड़िता का नशा उतरा और रात की घटना का एहसास हुआ तो वह वापस अपने गांव चली गई। उसने घर में पूरी बात बताई और फिर स्वजनों के साथ भोपाल पहुंचकर बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज करवाई। बागसेवनिया पुलिस ने केस दर्ज कर दो युवतियों समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

कॉलेज में दाखिला लेना चाहती थी पीड़िता

पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय पीड़िता छिंदवाड़ा जिले की रहने वाली है। वह 12वीं पास करने के बाद कॉलेज में दाखिला लेना चाहती थी। उसकी बड़ी बहन की सहेली मोनिका इंदौरिया पीड़िता की पूर्व से परिचित हैं। मूलत: छिंदवाड़ा की रहने वाली मोनिका और उसकी सहेली रेणुका बुनकर भोपाल के विद्या नगर में किराए के फ्लैट में रहती हैं। मोनिका लंबे समय से पीड़िता से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जुड़ी थी। साथ ही दोनों की फोन पर भी बातचीत होती थी।

झांसा देकर भोपाल बुलाया

पिछले दिनों मोनिका ने पीड़िता को नौकरी और कॉलेज में एडमिशन का झांसा देकर भोपाल बुलाया था। 18 मार्च को पीड़िता भोपाल पहुंची, जहां मोनिका उसे अपने विद्या नगर स्थित फ्लैट पर ले गई और सहेली रेणुका से मिलवाया। इसी बीच जब पीड़िता नहाने गई तो मोनिका ने अपने दोस्त निखिल सिंह और अतुल मेड़ेकर को फ्लैट पर बुला लिया। रात करीब आठ बजे दोनों आरोपित वहां पहुंचे।

जबरन शराब पिलाई, किया गैंगरेप

आरोप है कि मोनिका इंदौरिया, निखिल सिंह और अतुल मेड़ेकर ने पीड़िता को जबरन शराब पिलाई, जिससे वह बदहवास हो गई। इसके बाद रात करीब नौ बजे आरोपित युवकों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं मोनिका और रेणुका ने उनका सहयोग किया। पीड़िता के अनुसार, उसे एहसास हो रहा था कि उसके साथ गलत हो रहा है, लेकिन नशे के कारण वह विरोध नहीं कर सकी।

घर पहुंचकर मां को सुनाई आपबीती

अगली सुबह होश आने पर पीड़िता बिना किसी को बताए फ्लैट से निकल गई और छिंदवाड़ा लौट गई। कुछ दिन बाद तबीयत बिगड़ने पर उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद 27 मार्च को वह मां के साथ भोपाल पहुंची और बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें- 'एक चेहरे पर 246 सिम...'; भोपाल में सिम कार्ड एक्टिवेशन में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, दो एजेंट गिरफ्तार

चार आरोपितों को पकड़ा

पुलिस ने जांच के बाद मोनिका इंदौरिया और रेणुका बुनकर को हिरासत में लिया। उनकी निशानदेही पर बालाघाट निवासी निखिल सिंह (32) और अतुल मेड़ेकर (30) को भी गिरफ्तार किया गया है। बागसेवनिया थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि महिला आरोपितों ने सहयोग किया है, जबकि निखिल और अतुल दुष्कर्म के आरोपित हैं। पीड़िता के बयान के आधार पर अन्य आरोपितों की तलाश भी जारी है।