विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों से हड़कंप, SIT गठित, 6 मामलों की होगी संयुक्त जांच

Published: Thu, 26 Mar 2026 11:28 PM (IST)

मध्य प्रदेश में कारोबारियों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मिल रही धमकियों के बाद पुलिस मुख्यालय ने SIT ...और पढ़ें

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (फाइल फोटो)

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में कारोबारियों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मिल रही धमकियों के मामलों ने पुलिस महकमे को सतर्क कर दिया है। इन घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए राज्य पुलिस मुख्यालय ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जो प्रदेशभर में सामने आए मामलों की संयुक्त जांच करेगा।

नौ सदस्यीय इस SIT का नेतृत्व रेल पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा कर रहे हैं। यह टीम भोपाल, इंदौर, खरगोन और अशोकनगर सहित छह थानों में दर्ज मामलों की जांच एक साथ करेगी।

STF-ATS भी शामिल, तकनीकी जांच पर जोर

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने SIT में STF और ATS के अधिकारियों को भी शामिल किया है, ताकि संगठित अपराध और तकनीकी पहलुओं की गहराई से जांच की जा सके। जिन थानों में पहले से जांच चल रही थी, वहां के विवेचक भी इस टीम का हिस्सा रहेंगे।

पुलिस का मानना है कि इस समन्वित जांच से यह साफ हो सकेगा कि धमकियों के पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है या अलग-अलग आरोपी गैंग का नाम लेकर वारदात कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- MP: अजमेर जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के शूटर से मिली थी कारोबारियों की सुपारी, फिरौती कांड को लेकर बड़ा खुलासा

इन मामलों की जांच होगी

  • भोपाल में 20 मार्च को ज्वैलर गौरव जैन से 10 करोड़ की मांग की गई। “हैरी बाक्सर” बनकर दो बार वाट्सएप काल किए गए। रकम न देने पर “बाबा सिद्दीकी जैसा हाल” करने की धमकी दी गई।
  • -इंदौर में 19 मार्च को रियल एस्टेट कारोबारी संजय जैन से 15 करोड़ की रंगदारी मांगी गई।
  • महू में 13 फरवरी को अस्पताल संचालक को 5 करोड़ की धमकी दी गई।
  • -खरगोन को 19 मार्च को भीलगांव के कपास कारोबारी दिलीप राठौर के घर के बाहर फायरिंग की। उसके बाद उसका वीडियो भेजकर, वायस नोट के जरिए 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई।
  • -अशोकनगर में 12 फरवरी को कारोबारी अंकित अग्रवाल से वायस नोट के जरिए 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं देने पर परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने तीन-चार मार्च की रात मनीष पिता कैलाश जांगिड नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया था। यह जयपुर का रहने वाला है और कारोबारी के घर पर पेट्रोल बम फेंकने आया था। अभी इंदौर क्राइम ब्रांच और भोपाल पुलिस भी इससे पूछताछ कर रही है।