विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोपाल की जगह जबलपुर में होगा कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च, 26 नवंबर को वोट रक्षक अभियान का भी आगाज

Published: Thu, 19 Nov 2026 10:03 PM (IST)

कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च अब भोपाल की जगह जबलपुर में 26 नवंबर को होगा। इसी दिन 'वोट रक्षक अभियान' की भी शुरुआत की जाएगी।

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. मार्च भोपाल से जबलपुर स्थानांतरित, 26 नवंबर को आयोजन

  2. कांग्रेस के 'वोट रक्षक अभियान' की शुरुआत भी इसी दिन होगी।

  3. भोपाल में निषेधाज्ञा लागू, रैली-प्रदर्शन से पूर्व पुलिस अनुमति जरूरी।

राज्य ब्यूरो, भोपाल। संविधान दिवस पर 26 नवंबर को भोपाल में प्रस्तावित कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च अब जबलपुर में आयोजित होगा। पार्टी ने राजधानी में लगातार हो रहे कार्यक्रमों और अन्य परिस्थितियों को देखते हुए आयोजन स्थल बदलने का फैसला किया है। मार्च में प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम के साथ कांग्रेस अपने 'वोट रक्षक अभियान' की शुरुआत भी करेगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने सभी राज्यों को 26 नवंबर को राजधानी में संविधान रक्षा मार्च निकालने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भोपाल में आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी थीं, लेकिन अब कार्यक्रम जबलपुर में करने का निर्णय लिया गया है।

राहुल के कार्यक्रम को लेकर भी जबलपुर का प्रस्ताव था

कार्यक्रम का स्थान बदलने के पीछे जबलपुर को लेकर पहले से पार्टी की रणनीतिक रुचि भी बताई जा रही है। राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को जबलपुर में आयोजित करने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन यह कार्यक्रम बाद में इंदौर में हुआ।

प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव संजय कामले ने संविधान रक्षा मार्च का आयोजन जबलपुर में किए जाने की पुष्टि की है। मार्च में प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल होंगे और इसके जरिए संविधान की रक्षा के मुद्दे पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनता तक संदेश पहुंचाने की कोशिश होगी।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में SIR के बाद SSR में बढ़े 8.9 लाख वोटर, कहां-किसके नाम जोड़े... BJP-कांग्रेस दोनों ने मांगी जानकारी

भोपाल में लागू है निषेधाज्ञा 

भोपाल में पुलिस ने निषेधाज्ञा लागू की है। इसके तहत धरना, प्रदर्शन, सभा, जुलूस, रैली, पदयात्रा या रथयात्रा आयोजित करने से पहले पुलिस की अनुमति लेना जरूरी है। यह आदेश 16 नवंबर को जारी हुआ था। उसी दिन कांग्रेस ने 26 नवंबर को भोपाल में संविधान रक्षा मार्च निकालने की घोषणा की थी।। ऐसे में आयोजन स्थल बदलने के फैसले के बीच राजधानी में लागू निषेधाज्ञा भी चर्चा में है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।