विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एमपी कैडर के IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, शराब कांड के बाद चार दिन पहले सागर एसपी पद से हटाया था

Published: Wed, 04 Nov 2026 03:13 PM (IST)

मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अनुराग सुजानिया ने पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें हाल ही में ...और पढ़ें

आईपीएस अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा। (फाइल फोटो)

आईपीएस अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अनुराग सुजानिया ने पुलिस सेवा से दिया इस्तीफा।

  2. सागर शराब कांड के बाद एसपी पद से हटाए गए थे।

  3. व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए सौंपा त्यागपत्र।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अनुराग सुजानिया ने पुलिस सेवा से इस्तीफा देकर प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है। उन्होंने मंगलवार को अपना त्यागपत्र पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को सौंप दिया। उन्होंने त्यागपत्र की वजह को व्यक्तिगत बताया है। अब नियमानुसार उनका त्यागपत्र अंतिम मंजूरी के लिए राज्य शासन के पास भेजा जाएगा।

सागर शराब कांड के बाद हटाए गए थे सुजानिया

अनुराग सुजानिया का इस्तीफा ऐसे समय सामने आया है, जब चार दिन पहले ही उन्हें सागर जिले में पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल में एआईजी के तौर पर पदस्थ किया गया था। दरअसल, सागर जिले के बंडा कस्बे में जहरीली शराब पीने से 30 से अधिक लोगों की मौत के मामले के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की गई थी। इसी के तहत सुजानिया को वहां से हटा दिया गया था।

यह भी पढ़ें- भोपाल रिटायर्ड IAS हत्याकांड: पुलिसकर्मी बने पुजारी, मंडली बनाकर गली-गली गाए भजन; आगरा में ऐसे पकड़ में आया आरोपी

इस कार्रवाई के कुछ ही दिनों बाद उनके इस्तीफे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल त्यागपत्र डीजीपी के माध्यम से शासन को भेजा जा रहा है। इस्तीफे पर अंतिम निर्णय राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद ही होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।