विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदौर के प्रभारी मंत्री बदले, CM मोहन यादव ने छोड़ा जिले का प्रभार; चेतन्य काश्यप को मिली जिम्मेदारी

Published: Wed, 25 Nov 2026 11:04 PM (IST)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री का पद छोड़ दिया है। अब सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप इंदौर के नए प्रभारी मंत्री होंगे, जिसका आधिकारिक आदेश जारी हो गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व मंत्री चेतन्य काश्यप।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व मंत्री चेतन्य काश्यप।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर प्रभारी मंत्री पद छोड़ा।

  2. चेतन्य काश्यप इंदौर के नए प्रभारी मंत्री नियुक्त।

  3. राज्य शासन ने 25 नवंबर को आधिकारिक आदेश जारी किया।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी छोड़ दी है। अब सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री चेतन्य काश्यप जिले के नए प्रभारी मंत्री होंगे। राज्य शासन ने बुधवार, 25 नवंबर को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, चेतन्य काश्यप को उनके मौजूदा विभागीय दायित्वों के साथ इंदौर जिले का प्रभार भी सौंपा गया है। उप सचिव शैलेन्द्र कुमार हनोतिया के हस्ताक्षर से जारी आदेश में इस नियुक्ति की औपचारिक पुष्टि की गई है।

विकास कार्यों और प्रशासनिक बैठकों की संभालेंगे जिम्मेदारी

प्रभारी मंत्री के रूप में अब चेतन्य काश्यप इंदौर जिले के विकास कार्यों की समीक्षा और प्रशासनिक गतिविधियों की निगरानी करेंगे। जिले में विकास योजनाओं की प्रगति, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और अधिकारियों के साथ होने वाली महत्वपूर्ण बैठकों में उनकी भूमिका अहम होगी।

यह भी पढ़ें- MP के 11 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को मिल सकता है 20 लाख तक कैशलेस इलाज, 2027 से योजना लागू होने की उम्मीद

शासन ने नियुक्ति संबंधी आदेश की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर मुख्य सचिव, राज्यपाल के प्रमुख सचिव, सभी अपर मुख्य सचिवों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों और जनसंपर्क आयुक्त सहित संबंधित अधिकारियों को भेज दी है। नए आदेश के बाद इंदौर जिले की प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी अब चेतन्य काश्यप के पास होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।