विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदौर में आतिशबाजी से अग्निकांड, 50 से ज्यादा जगह लगी आग; लाखों का सामान जलकर खाक

Published: Tue, 10 Nov 2026 08:17 AM (IST)

इंदौर में दिवाली की रात आतिशबाजी के कारण 50 से अधिक आग लगने की घटनाएं सामने आईं, जिसमें नंदानगर, सरवटे बस स्टैंड, खजराना सहित कई क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ।

इंदौर में आतिशबाजी से 50 से ज्यादा जगह लगी आग (जागरण)

इंदौर में आतिशबाजी से 50 से ज्यादा जगह लगी आग (जागरण)

HighLights

  1. दिवाली रात इंदौर में आतिशबाजी से 50+ आग की घटनाएं।

  2. नंदानगर में कई वाहन जलकर राख, लाखों का नुकसान।

  3. आग लगने से संपत्ति का नुकसान, कोई जनहानि नहीं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंदौर में दीवाली की रात आतिशबाजी के कारण 50 से ज्यादा आग लगने की घटनाएं सामने आईं। नंदानगर, सरवटे बस स्टैंड, खजराना, स्कीम-54 से विजयनगर, नंदबाग, परदेशीपुरा सहित कई क्षेत्रों तक दमकल की गाड़ियों को दौड़ना पड़ा।

इंदौर में हुए इन हादसों में कहीं टायर फर्नीचर जले तो कहीं फ्लैट का घरस्थी का सामान राख हो गया। राहत की बात यह रही कि किसी घटना में जनहानी नहीं हुई।

इंदौर में 50 से ज्यादा लगी आग

  • फायर ब्रिगेड के मुताबिक, दीवाली की रात पहली सूचना रात 9 बजे सरवटे बस स्टैंड से मिली। यहां दुकान की छत पर रखे टायरों में आग लग गई थी। दमकल ने समय रहते आग बुझाई।
  • खजराना में गैरेज और फर्नीचर गोदाम में आग लगने से शेड में रखा सामान जलकर खाक हो गया।
  • स्कीम-54 में रजत ज्वैलर्स के ऊपर बने फ्लैट में आग लग गई। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर एसीपी पराग सैनी, टीआइ चंद्रकांत पटेल सहित पुलिस पहुंची। आग में फ्लैट का पूरा गृहस्थी का सामान जल गया।
  • विजयनगर की मिलन हाइट्स के एक फ्लैट में पटाखों की चिंगारी से आग लगी। फ्लैट के अंदर मौजूद लोग समय रहते बाहर निकल गए और दमकल ने आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में घर का सामान जलाकर राख हो गया।
  • परदेशीपुरा के रोड नंबर-6 पर कपड़े की दुकान में भी आग लगी, जिसे बुझा दिया गया।
  • नंदबाग के कचरा प्लाट में भी पटाखों की चिंगारी से आग भड़की। वहां मौजूद कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

परदेशीपुरा में कई गाड़ियां जलकर खाक

परदेशीपुरा थाना क्षेत्र स्थित नंदानगर (जनता क्वार्टर स्टेडियम ग्राउंड के पास) में देर रात भीषण आग की घटनाएं सामने आई है। मकान के बाहर खड़े करीब आधा दर्जन वाहनों में अचानक आग लग गई, जिससे लाखों रुपये के वाहन जलकर खाक हो गए। प्राथमिक रूप से आशंका जताई जा रही है कि आग दीपावली की आतिशबाजी (पटाखों) के कारण लगी हो सकती है।

नंदानगर निवासी 65 वर्षीय विष्णु कैलाश जायसवाल द्वारा थाने में दी गई शिकायत के अनुसार नौ नवंबर की रात लगभग तीन बजे उनके पड़ोसी ऋषभ भीलवारे ने फोन कर सूचना दी कि बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लग गई है।

Indore 50 plus fire incident

सूचना मिलते ही जब वे बाहर आए, तो वहां खड़ी कई गाड़ियां धू-धूकर जल रही थीं। स्थानीय लोगों और दमकल टीम (फायर ब्रिगेड) की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कई वाहन पूरी तरह से नष्ट हो चुके थे।

इस घटना में मारुति सुजुकी आल्टो (MP09/एचई5272), टीवीएस पैसेंजर आटो (MP09/टीए2945), हुंडई कार (MP 09/सीएन 5375), सीएनजी पैसेंजर आटो (MP 09/आर9717), बैटरी ई-रिक्शा (MP 09/डीएम9712) और बजाज आटो (MP 09/आर6507) को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है।

घटना के बाद परदेशीपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आग लगने के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- दीपावली पर MP की हवा में पटाखों के धुएं से घुला जहर: भोपाल में PM2.5 का स्तर 899 तक पहुंचा, कई शहरों में AQI 400 पार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।