विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागीरथपुरा दूषित जलकांड: 24 मौतों के लिए जिम्मेदार अधिकारी संजीव श्रीवास्तव बहाल, भोपाल मुख्यालय में मिली पोस्टिंग

Published: Fri, 27 Nov 2026 08:56 AM (IST)

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई 24 मौतों के मामले में निलंबित पीएचई अधिकारी संजीव श्रीवास्तव को बहाल कर भोपाल मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। 

News Article Hero Image

HighLights

  1. भागीरथपुरा दूषित जलकांड में निलंबित अधिकारी संजीव श्रीवास्तव बहाल।

  2. संजीव श्रीवास्तव को भोपाल पीएचई मुख्यालय में पदस्थ किया गया।

  3. 24 मौतों के बावजूद विभागीय जांच अभी भी लंबित है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंदौर के चर्चित भागीरथपुर में दूषित पेयजल से हुई मौतों के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर सरकार के तेवर नरम दिख रहे हैं। सरकार ने हादसे के बाद निलंबित हुए पीएचई (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी) विभाग के उस वक्त के कार्यपालन यंत्री संजीव को फिर से ड्यूटी पर बहाल कर दिया है।

सरकार के कदम से इस बात पर फिर से चर्चा तेज हो गई है कि आखिर इतनी मौत के बाद भी सरकार इतने नरम तरीके से पेश आ रही है। संजीव कुमार श्रीवास्तव को भोपाल में पीएचई मुख्यालय स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

लंबित है विभागीय जांच

मिली जानकारी के अनुसार भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों को लेकर चल रही विभागीय जांच अभी लंबित बताई जा रही है। भागीरथपुरा में दिसंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में दूषित पानी से उल्टी-दस्त का प्रकोप फैला था। मामले में अब तक सामने आई न्यायिक जांच के मुताबिक 36 मौतों में से 24 का सीधा संबंध दूषित पानी से था।

दो जनवरी को हुए थे निलंबित

गंभीर लापरवाही के आरोप में संजीव श्रीवास्तव को दो जनवरी को निलंबित किया गया था। हाई कोर्ट के निर्देश गठित पर न्यायिक जांच में पाइपलाइन बदलने के प्रस्ताव में देरी और तकनीकी लापरवाही के लिए उन्हें जिम्मेदार माना गया था। तत्कालीन निगमायुक्त दिलीप यादव को भी सागर कलेक्टर की जिम्मेदारी मिल चुकी है।

जनता के साथ धोखा

हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में जनहित याचिका दायर करने वाले वकीलों ने शासन के इस फैसले का विरोध किया है। उनका कहना है कि यह जनता के साथ धोखा है। एक ओर सरकार दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर मामले में निलंबित अधिकारियों को बहाल कर पदोन्नति दी जा रही है। इस मामले को लेकर हाई कोर्ट में आधा दर्जन जनहित याचिकाएं दायर हैं।

होई कोर्ट में दायर होगी याचिका 

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर करने वाले एडवोकेट मनीष यादव ने श्रीवास्तव की बहाली का विरोध करते हुए कहा कि यह जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि वे इस बहाली को हाई कोर्ट में चुनौती देंगे।

संजय कपूर फैमिली ट्रस्ट विवाद: 15 बैठकों के बाद भी नहीं निकला हल, मां रानी कपूर ने ठोका 6 हजार करोड़ रुपये का दावा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।