विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railway: रानी कमलापति स्टेशन से रीवा तक चलेगी दीपावली स्पेशल ट्रेन, नोट कर लें समय और दिन

By Jagran NewsEdited By: Vinay Kumar Tiwari
Published: Wed, 12 Oct 2022 06:00 PM (IST)

Indian Railway दीपावली 24 अक्टूबर को है। इससे तीन दिन पहले यानी 21 अक्टूबर को पहली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ये स्पेशल ट्रेन विदिशा बीना सागर दमोह कटनी मैहर एवं सतना में ठहराव लेकर चलेंगी। इन स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल इस प्रकार होगा।

Indian Railway: ऐसे मौके पर सड़क पर भी वाहनों की संख्या बढ़ जाती है।
Indian Railway: ऐसे मौके पर सड़क पर भी वाहनों की संख्या बढ़ जाती है।

मध्य प्रदेश, जेएनएन। Indian Railway: दीपावली के मौके पर हर कोई अपने घर जाकर परिवार के साथ त्योहार मनाना चाह रहा है। ऐसे में रेलवे के ऊपर जिम्मेदारी बढ़ गई है। अधिकतर लोग सार्वजनिक साधनों का इस्तेमाल करते हुए अपने घरों को जाना चाह रहे हैं क्योंकि ऐसे मौके पर सड़क पर भी वाहनों की संख्या बढ़ जाती है और लोग जाम में फंस जाते हैं।

रेल प्रशासन ने दीपावली महापर्व पर ट्रेनों में बढ़ते दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति स्टेशन से रीवा तक दीपावली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दीपावली 24 अक्टूबर को है। इससे तीन दिन पहले यानी 21 अक्टूबर को पहली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ये स्पेशल ट्रेन विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर एवं सतना में ठहराव लेकर चलेंगी। इन स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल इस प्रकार होगा।

- गाड़ी संख्या 02189 रानी कमलापति-रीवा स्पेशल ट्रेन 21 अक्टूबर, शुक्रवार को रात्रि 10.15 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी। इसका स्टापेज विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर एवं सतना में भी होगा। ट्रेन अगले दिन सुबह 7.20 बजे रीवा पहुंचेगी।

MP News: पांच साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने, ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़कर पीटा, जूतों की माला पहनाई

- गाड़ी क्रमांक 02190 रीवा-रानी कमलापति स्पेशल 22 अक्टूबर को रीवा से शाम 6.50 बजे रवाना होगी। यह गाड़ी दूसरे दिन सुबह 4.30 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। एसी एवं स्लीपर कोच सहित कुल 20 कोच होंगे।

30 अक्टूबर को भी चलेगी विशेष ट्रेन

रेल प्रशासन 30 अक्टूबर को भी रीवा से रानी कमलापति स्टेशन तक विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। ट्रेन संख्या 02177 सुबह 5.45 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर तीन बजे रीवा पहुंचेगी।

इसी तरह ट्रेन क्रमांक 02190 30 अक्टूबर को रीवा से शाम 6.50 बजे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 4.30 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

बोगियों की स्थिति

इस स्पेशल ट्रेन में सेकंड और थर्ड एसी की 1-1, स्लीपर की 12, जनरल की 4, जनरेटर कार और एसएलआरडी के 1-1 सहित कुल 20 बोगियां होंगी।

सराहनीय काम करने वाले 35 रेल कर्मचारी सम्मानित

भोपाल रेल मंडल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय ने ड्यूटी के दौरान सूझबूझ से काम करे संभावित दुर्घटनाएं टालने वाले 35 रेल कर्मियों को मंडल कार्यालय में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इन्हें पुरस्कार स्वरूप नकद राशि भी प्रदान की गई।

बंदोपाध्याय ने अपने कार्य के प्रति समर्पित, कर्तव्यनिष्ठ एवं सतर्क रहने वाले रेल कर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह कार्य करते रहने की कामना की। कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।