विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIR के विरोध में भोपाल में जुटेगा INDI गठबंधन, 12 दिसंबर को बड़ी रैली; राहुल-प्रियंका-अखिलेश होंगे शामिल

Published: Thu, 19 Nov 2026 11:28 PM (IST)

इंडी गठबंधन मतदाता सूची शुद्धीकरण में कथित अनियमितताओं के विरोध में 12 दिसंबर को भोपाल में एक बड़ी रैली करेगा। इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। यह दिल्ली के विरोध प्रदर्शनों के बाद राज्यों की राजधानियों में आंदोलन फैलाने की रणनीति का हिस्सा है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. इंडी गठबंधन की भोपाल में 12 दिसंबर को बड़ी रैली।

  2. राहुल, प्रियंका, अखिलेश सहित कई बड़े नेता होंगे शामिल।

  3. मतदाता सूची शुद्धीकरण में कथित अनियमितताओं का विरोध।

राज्य ब्यूरो, भोपाल। मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए चलाए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस और इंडी गठबंधन अब तक दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहा था। अब इसी सिलसिले में अलग-अलग राज्यों की राजधानी में रैलियां होंगी। इसकी शुरुआत मध्य प्रदेश के भोपाल से की जाएगी।

इंडी गठबंधन ने 12 दिसंबर को यह रैली प्रस्तावित की है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित अन्य दलों के वरिष्ठ नेता इसमें शामिल होंगे।

दिल्ली की बैठक में बनी रणनीति

दिल्ली में गुरुवार को एसआईआर को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन को देश के अलग-अलग हिस्सों में ले जाने को लेकर चर्चा हुई। इसमें तय किया गया कि आगामी 12 दिसंबर को भोपाल में इंडी गठबंधन की बड़ी रैली की जाएगी। वोट रक्षक मार्च भी निकाला जाए। ऐसे कार्यक्रम अन्य राज्यों की राजधानी में भी होंगे।

प्रदेश कांग्रेस संगठन ने शुरू की तैयारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि रैली में गठबंधन में शामिल सभी दलों के नेता शामिल होंगे। एक लाख से अधिक लोग इसमें जुटेंगे। प्रदेश संगठन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है और एक-दो दिन में इसे लेकर वरिष्ठ नेताओं के बैठक कर जिम्मेदारियां तय की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में SIR के बाद SSR में बढ़े 8.9 लाख वोटर, कहां-किसके नाम जोड़े... BJP-कांग्रेस दोनों ने मांगी जानकारी

दिसंबर के पहले सप्ताह में भोपाल आएगी AICC की टीम

सूत्रों का कहना है कि कार्यक्रम की तैयारियों के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की टीम दिसंबर के पहले सप्ताह में भोपाल आ जाएगी। इनके मार्गदर्शन में ही प्रदेश इकाई द्वारा तैयारी की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।