गुना जिला अस्पताल परिसर में बेकाबू हुई डॉक्टर की कार, मरीजों को कुचलते हुए निकली; 5 घायल
गुना जिला अस्पताल परिसर में एक डॉक्टर की अनियंत्रित कार ने मरीजों और अन्य लोगों को टक्कर मार दी, जिससे डॉक्टर सहित पांच लोग घायल हो गए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

अस्पताल में भर्ती घायल, परिसर में खड़े मरीजों के स्वजन व अन्य।
HighLights
गुना अस्पताल परिसर में डॉक्टर की कार अनियंत्रित हुई।
हादसे में डॉक्टर सहित कुल पांच लोग घायल हुए।
घायलों में तीन महिलाएं और एक बालक भी शामिल हैं।
डिजिटल डेस्क, गुना। जिला अस्पताल परिसर में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक डॉक्टर की कार अचानक अनियंत्रित होकर वहां मौजूद मरीजों और अन्य लोगों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। हादसे में कार चला रहे डॉक्टर समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं और एक बालक भी शामिल हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अस्पताल परिसर में अचानक बेकाबू हुई कार ने वहां मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े।
डॉक्टर समेत पांच लोग घायल
कार की चपेट में आने से डॉक्टर को भी चोटें आई हैं। हादसे में घायल तीन महिलाओं और एक बालक सहित सभी पांच लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के कर्मचारियों और मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को संभाला और इलाज की व्यवस्था की।
यह भी पढ़ें- नितिन नवीन के कूटरचित वीडियो पर MP में गरमाई सियासत, साइबर थाने पहुंची भाजपा; पीसी शर्मा पर FIR की मांग
कैसे अनियंत्रित हुई कार, जांच में जुटे लोग
फिलहाल कार अचानक अनियंत्रित होने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अस्पताल परिसर में हुए इस हादसे के बाद घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। कार किस वजह से बेकाबू हुई और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है।