विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्यार में मिला धोखा, महिला लिविंग पार्टनर ने कर ली आत्‍महत्‍या; प्रेमी ने हड़पे डेढ़ लाख रुपये और गहने

By Jagran NewsEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Mon, 16 Jan 2023 11:07 PM (IST)

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला के प्रेमी और लिविंग पार्टनर ने उससे शादी करने से ...और पढ़ें

करीब एक साल पहले रुखसार की दोस्ती इमरान से हुई थी।
करीब एक साल पहले रुखसार की दोस्ती इमरान से हुई थी।

खंडवा, जेएनएन। मध्य प्रदेश से लिव इन रिलेशनशिप का एक दुखद मामला सामने आया है। प्रदेश के खंडवा में इस रिश्ते में रह रही महिला ने आत्महत्या कर ली। मामले में मोघट पुलिस ने उसके पार्टनर पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि प्यार में मिले धोखे के बाद महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया था। बता दें कि 30 दिसंबर को महिला ने अपने मकान के अंदर फांसी लगा ली थी।

लिविंग पार्टनर ने शादी से कर दिया था मना

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला के प्रेमी और लिविंग पार्टनर ने उससे शादी करने से मना कर दिया था। यही नहीं उसने महिला से डेढ़ लाख रुपये और सोने के गहने भी हड़प लिए थे। यह घटना मोघट थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर की है। प्रेमी से मिले धोखे के बाद 30 दिसंबर की रात आदर्श नगर में 30 वर्षीय रुखसार शाह ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मोघट पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अब तक हुई जांच में यह बात सामने आई कि रुखसार शाह पटेल चैंबर के पास रहने वाले इमरान पुत्र युसूफ निर्बान के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दरअसल, रुखसार ने अपने पति को तलाक दे दिया था। तलाकशुदा होने के बाद वह अपनी 14 साल की बेटी नौ व छह साल के बेटे के साथ रह रही थी।

जानें क्या है पूरा मामला

इस लिव इन पार्टनर की बात करें तो करीब एक साल पहले रुखसार की दोस्ती इमरान से हुई थी। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। या यूं कहें इमरान ने रुखसार को अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद से दोनों बिना शादी किए साथ रहने लगे। इमरान ने झूठे वादों का पहाड़ बनाते हुए रुखसार को विश्वास दिलाया कि उसके तीनों बच्चों की देखरेख वह करेगा। धीरे धीरे इमरान का रुखसार के घर आना-जाना शुरू हो गया।

इमरान के प्यार में डूबी रुखसार को लग रहा था कि अब जल्दी से इमरान के साथ उसकी शादी हो जाएगी।

रुखसार उसपर पूरा भरोसा हो गया था। उसने अपने पास रखे डेढ़ लाख रुपये और सोने-चांदी के गहने भी इमरान को दे दिए थे लेकिन कुछ समय से इमरान के व्यवहार में परिवर्तन आने लगा। उसने घर आना बंद कर दिया था। वह उसके फोन भी नहीं उठा रहा था।

पैसे लौटाने से किया इंकार

जैसे तैसे रुखसार इमरान के पास पैसे और गहने मांगने वापस गई और उसने उससे निकाह करने के लिए कहा लेकिन इमरान साफ मुकर गया। उसने अपने रुपये और गहने वापस मांगे तो उसने देने से इंकार कर दिया। इस मामले को लेकर एसआइ जे. बारिया ने बताया कि जांच में यह सब बातें सामने आने के बाद परिवार और रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए।

ये भी पढ़ें- जागरण प्राइम के खुलासे के बाद बैटरी का जहर फैला रही फैक्टरियों पर बड़ी कार्रवाई : इंपैक्ट रिपोर्ट

ये भी पढ़ें- Fact Check Story : पेरू में 4 साल पहले आए भूस्‍खलन की तस्‍वीर को जोशीमठ की बताकर किया गया वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।