विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्य प्रदेश में दबंगों की बर्बरता, नग्न कर किसान को पेड़ से बांधा और पीटकर मार डाला; पत्नी-बच्चे जान बचाकर भागे

Published: Thu, 03 Jul 2025 05:21 AM (IST)Updated: Thu, 03 Jul 2025 07:01 AM (IST)

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरी गांव में दंबगों ने एक किसान के साथ बर्बरता ...और पढ़ें

किसान को नंगा करके पेड़ से बांधा और पीट-पीटकर कर दी हत्या (फोटो- जेएनएन)
किसान को नंगा करके पेड़ से बांधा और पीट-पीटकर कर दी हत्या (फोटो- जेएनएन)

HighLights

  1. नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, छह लोग गिरफ्तार
  2. 2003 में दबंगों ने किसान के पिता को भी मार डाला था

जेएनएन, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरी गांव में दंबगों ने एक किसान के साथ बर्बरता की। उसे नग्न कर पेड़ से बांध दिया और पीट कर हत्या कर दी।

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

2003 में इन्हीं दबंगों ने मृतक के बाप को मार डाला था

किसान की पत्नी ने पुलिस को बताया कि 2003 में इन्हीं दबंगों ने उनके ससुर की भी यहीं हत्या कर दी थी। जानकारी के अनुसार बमीठा के खैरी गांव निवासी शंकर पटेल पत्नी और दो लड़कों के साथ खेत की तरफ गए मवेशी को वहां से निकाल रहे थे।

इसी दौरान दबंग नोनेलाल पटेल से उनकी कहासुनी हो गई। नाराज नोने के स्वजन ने शंकर को वहीं एक पेड़ से नग्न कर बांध दिया और लाठी डंडों से तब तक पीटते रहे, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई।

एएसपी विदिता डागर ने बताया कि मामले में पुलिस ने नोने पटेल, रामप्यारे पटेल, किशोरी लाल पटेल, सखी पटेल, अनीता पटेल, रामकुमारी पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपित फरार हैं।

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपित की पीटकर हत्या

मध्य प्रदेश में इंदौर के चंदननगर थाना क्षेत्र में माब लिचिंग की घटना सामने आई है। भीड़ ने एक बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपित को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। 13 वर्षीय बच्ची को ढूंढ रही भीड़ ने आरोपित को टेंट गोदाम में आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया था।

बच्ची के साथ टेंट हाउस के गोदाम में पकड़ा था मृतक

घटना सिरपुर क्षेत्र के राम बलराम नगर की है। मृतक विष्णु दीनू यादव नर्मदापुरम का निवासी था। वह सिरपुर क्षेत्र में सांवरिया टेंट हाउस पर काम करता था। बताया जाता है कि बुधवार तड़के रहवासियों ने उसे बच्ची के साथ टेंट हाउस के गोदाम में पकड़ा। उस पर बच्ची से जबरदस्ती करने का आरोप लगाकर उसकी डंडे से पिटाई करते लोग थाने ले गए।

विष्णु की हालत देख पुलिस ने गिरफ्तारी से इनकार कर दिया। टेंट हाउस संचालक शाश्वत उसे गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल ले गया और छत से गिरने का बोलकर भर्ती करवा दिया।

डॉक्टर ने विष्णु को उपचार कर घर भेज दिया था

दोपहर बाद डॉक्टर ने विष्णु को उपचार कर घर भेज दिया। शाम को उसकी घर पर मौत हो गई। टीआइ इंद्रमणि पटेल के मुताबिक विष्णु के शरीर पर चोट के निशान थे। अंदरूनी चोट भी थी। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SSP 16 थाना प्रभारियों का किया तबादला; दो को किया लाइन हाजिर