विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Damoh: पैसों के लिए किया था धर्म परिवर्तन, चर्च जाना बंद किया तो धर्म गुरुओं ने मांगे 4 गुना ज्यादा पैसे

By AgencyEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Fri, 18 Nov 2022 04:40 PM (IST)

राष्ट्रीय महिला आयोग (नेशनल कमीशन फॉर वीमेन) ने ट्विटर के एक वीडियो का संज्ञान में लिया है। इस विडियो में ...और पढ़ें

पैसों के लिए किया था धर्म परिवर्तन, फाइल फोटो
पैसों के लिए किया था धर्म परिवर्तन, फाइल फोटो

भोपाल, एएनआई ।  राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women) ने ट्विटर के एक वीडियो का संज्ञान में लिया है। इस विडियो में आरोप लगाया गया था कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह में एक दलित महिला और उसके पति ने पैसे के बदले ईसाई धर्म अपनाया (Addoption of Christianity) था। वह लगातार चर्च जाते थे। लेकिन जब उन्होंने चर्च जाना छोड़ दिया, तो धार्मिक नेता और उनके अनुयायियों ने उन्हें धमकी देनी शुरू कर दी और पहले दिए गए पैसे से 4 गुना पैसे की मांग की।

यह था पूरा मामला

बता दें कि मामला मध्य प्रदेश के दमोह का है। जहां एक दलित परिवार ने पैसों के लिए धर्म परिवर्तन किया और ईसाई धर्म अपनाया। दलित महिला और उसके पति ने धर्म अपनाने के बाद चर्च जाना शुरू कर दिया लेकिन कुछ समय बाद जब उनके परिवार ने चर्च जाना बंद किया तो ईसाई धार्मिक नेताओं और उनके समर्थकों ने परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया। वीडियो में यह पाया गया कि परिवार से परिवर्तन कराने के समय दिए गए पैसों से चार गुना अधिक पैसों की मांग की जा रही है। इसी दौरान किसी ने उनको धमकाने का वीडियो बना लिए और उसे ट्विटर पर शेयर कर दिया, जिसके बाद शेयर वीडियो को राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान में लिया।

यह भी पढ़ें -  इंदौर में लव जिहाद: लिव इन रिलेशनशिप में मुस्लिम लड़के के साथ रह रही थी हिंदू लड़की, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें - Umaria News: सेमरिया तालाब में तैरता मिला महिला का शव, जिले में लगातार हो रही मौतों ने खड़ा किया सवाल