Move to Jagran APP

Dussehra 2022: मंदसौर में रावण की नाक पर मुक्‍का मार तोड़ेंगे दंभ, हवा में उड़ते हनुमान जलाएंगे लंका

मध्‍य प्रदेश के मंदसौर में राम और रावण की सेना के बीच प्रतीकात्मक युद्ध के बाद रावण की मूर्ति की नाक पर मुक्का मार उसके दंभ को समाप्त किया जाएगा। इस बार रावण के पुतले 75 फीट और मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले 41-41 फीट के बनाए गए हैं।

By Jagran NewsEdited By: Babita KashyapPublished: Wed, 05 Oct 2022 01:23 PM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 01:23 PM (IST)
Dussehra 2022: मंदसौर में रावण की नाक पर मुक्‍का मार तोड़ेंगे दंभ, हवा में उड़ते हनुमान जलाएंगे लंका
रावण दहन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शिव तांडव रहेगा।

मंदसौर, जागरण आनलाइन डेस्‍क। Dussehra 2022: मध्‍य प्रदेश के मंदसौर जिले में आज (बुधवार) दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। शाम को खानपुरा में रावण की मूर्ति के सामने माफी मांग कर नामदेव समाज द्वारा सांकेतिक वध किया जाएगा, फिर धामनार में राम और रावण की सेना के बीच प्रतीकात्मक युद्ध के बाद रावण की मूर्ति की नाक पर मुक्का मार उसके दंभ को समाप्त किया जाएगा।

loksabha election banner

मुख्य समारोह राजीव गांधी खेल परिसर में होगा। यहां दशहरा उत्सव समिति की ओर से 75 फीट के रावण का पुतला लेजर शो के साथ दहन किया जाएगा। दशहरा उत्सव की तैयारियों का जायजा लेने राजीव गांधी खेल परिसर का मंगलवार को कलेक्टर गौतम सिंह, एसपी अनुराग सुजानिया ने निरीक्षण किया। किसी भी गेट से एंट्री और किससे एग्जिट, आतिशबाजी, लेजर शो होगा इसकी जानकारी ली।

मुख्य आकर्षण शिव तांडव रहेगा  

अधिकारियों ने उचित प्रशासनिक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ. भानुप्रताप सिसोदिया से मिली जानकारी के अनुसार इस बार रावण के पुतले 75 फीट और मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले 41-41 फीट के बनाए गए हैं।

रावण दहन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शिव तांडव रहेगा। कार्यक्रम 5 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। यातायात व्यवस्था की जानकारी यातायात थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह चौहान ने दी।

लेजर शो के जरिए लंका दहन

बैंगलोर के कलाकारों द्वारा रावण दहन कार्यक्रम में एक लेजर शो दिखाया जाएगा। शिव तांडव इस कार्यक्रम का मुख्‍य आकर्षण का केंद्र रहेगा। रामायण का मंचन भी होगा और लेजर शो के जरिए लंका दहन किया जाएगा। हनुमानजी हवा में उड़ते हुए दिखेंगे और लंका जला देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

बूंदी के कलाकारों द्वारा रंगारंग आतिशबाजी की जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र स्थित नाहरू भाई की फैक्ट्री में बन रहे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले मंगलवार को रावण दहन कार्यक्रम के लिए राजीव गांधी खेल परिसर में लाए गए हैं।

यह भी पढ़ें-

मुंबई में 56 वर्ष बाद दो दशहरा रैलियों का आयोजन, शिवसेना के दोनों गुटों का शक्ति प्रदर्शन; पुलिस बल तैनात

Dussehra Ravan Dahan:विजयदशमी पर शमी पत्र का करें ये उपाय, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य में होगी वृद्धि


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.