विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shivpuri Accident: मातम में बदला शादी का माहौल, नशे में धुत ड्राइवर ने बरातियों को कुचला, दो की मौत; कई घायल

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Fri, 24 Feb 2023 08:17 AM (IST)

मध्यप्रदेश के कोलारस विधानसभा के खतौरा गांव में एक शराबी ने बरातियों को गाड़ी से कुचल दिया था। इस दर्दनाक ...और पढ़ें

शिवपुरी में नशे में धुत ड्राइवर ने बरातियों को कुचला, दो की मौत; कई घायल
शिवपुरी में नशे में धुत ड्राइवर ने बरातियों को कुचला, दो की मौत; कई घायल

शिवपुरी, ऑनलाइन डेस्क। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में शादी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। जब कोलारस विधानसभा के खतौरा गांव में एक शराबी ने बरातियों को गाड़ी से कुचल दिया था। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई है तो वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक बारात श्याम पुरा गांव से खतौरा में आई थी।

दो लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम

लगभग 30 से 40 बाराती शादी का लुत्फ उठा रहे थे और नाचते हुए विवाहस्थल की ओर आगे बढ़ रहे थे कि अचानक रात करीब 11.30 बजे के लगभग पीछे से आई एक बोलेरो ने बरातियों को कुचल दिया। अनियंत्रित बोलेरा ने 15 से अधिक बरातियों को रौंद दिया। जिसमें से दो लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया था, तो वहीं बाकी घायलों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नशे में धुत्त व्यक्ति ने बरातियों को रौंद डाला

घटना में गंभीर घायलों को इलाज के लिए शिवपुरी रैफर कर दिया गया था। तो वहीं कुछ परिवारजन घायलों को गूना ले गए थे। बोलेरो चलाने वाला ड्राइवर स्टार्ट गाड़ी को यूंही छोड़कर बारात में नाचने के लिए चला गया था। जिसके बाद एक व्यक्ति जो शराब के नशे में धुत्त था। वह गाड़ी में जा बैठा और स्टार्ट गाड़ी को उसने चला दिया। अनियंत्रित गाड़ी ने बरातियों को रौंद डाला था। जिसमें दर्जनों से अधिक घायल हो गए थे तो वहीं दो लोगों की जान चली गई थी। हादसे में पुरुषोत्तम और मनीष नाम के व्यक्ति की मौत हो गई है।

यह भी पढ़े- Google: सीसीआई के आदेश का उल्लंघन कर रही गूगल, एप डेवलपर्स से वसूला जा रहा अधिक कमीशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।