विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खातेगांव TI हत्याकांड पर दिग्विजय का सरकार से सवाल- शराब माफिया पर कब चलेगा बुलडोजर? CM के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

Published: Mon, 02 Nov 2026 06:28 PM (IST)

दिग्विजय सिंह ने गुना में मीडिया से बात करते हुए खातेगांव टीआई हत्याकांड पर सरकार को घेरा। उन्होंने मुख्यमंत्री के ...और पढ़ें

कंप्यूटर बाबा के साथ दिग्विजय सिंह मीउियाकर्मियों से चर्चा करते हुए।

कंप्यूटर बाबा के साथ दिग्विजय सिंह मीउियाकर्मियों से चर्चा करते हुए।

HighLights

  1. दिग्विजय सिंह ने शराब माफिया पर बुलडोजर न चलने पर सवाल उठाए।

  2. मुख्यमंत्री के परिवार पर शराब कारोबार में लिप्त होने का आरोप लगाया।

  3. राम मंदिर ट्रस्ट में वित्तीय अनियमितताओं पर भाजपा को घेरा।

डिजिटल डेस्क, गुना। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपनी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ के 14वें दिन गुना जिले के चांचौड़ा ब्लॉक स्थित ग्राम गुंजारी में मीडियाकर्मियों से चर्चा की। उन्होंने देवास के खातेगांव में टीआई हत्याकांड पर सवाल उठाया कि क्या अवैध शराब माफिया पर सरकार का बुलडोजर चलेगा! इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के परिवार पर भी शराब कारोबार में शामिल होने का आरोप लगाया।

क्या शराब माफिया पर बुलडोजर नहीं चलेगा?

देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब का कारोबार रोकने गए टीआई पर माफिया द्वारा गाड़ी चढ़ाकर हत्या की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दिग्विजय ने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का परिवार शराब के व्यवसाय में लिप्त है और सागर के बंडा तथा देवास जैसे क्षेत्रों में अवैध व जहरीली शराब के कारण लोगों की जान जा रही है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब कोई कर्तव्यनिष्ठ टीआई सड़क पर उतरता है, तो उस पर गाड़ी चढ़ा दी जाती है। ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं होती! उन्होंने पूछा कि क्या शराब माफिया के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

सरकार पर तीखा हमला

दिग्विजय ने राहुल गांधी को 'इंडी' गठबंधन का निर्विवाद नेता बताते हुए राम मंदिर ट्रस्ट में वित्तीय अनियमितताओं और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग को लेकर भाजपा को कटघरे में खड़ा किया। दिल्ली में राहुल गांधी और गुना में दिग्विजय सिंह की यात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा कि अंतर केवल इतना है कि राहुल गांधी इन मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठा रहे हैं, जबकि वे स्वयं इन्हें छोटे स्तर पर जनता के बीच ले जा रहे हैं। लेकिन उनका और कांग्रेस वर्किंग कमेटी का एजेंडा बिल्कुल एक ही है।

संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करने का आरोप

एक नवंबर को दिल्ली में आयोजित रैली का उल्लेख करते हुए सिंह ने कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भाजपा ने पूरी तरह कब्जा कर लिया है और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं से पक्षपात करवाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट में ऐसे लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जहां हजारों करोड़ रुपये का घपला हुआ है।

जब कांग्रेस इस भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ जमीन पर उतरकर लड़ाई लड़ रही है, तो भाजपा पूरी तरह विचलित हो गई है। सिंह ने कहा कि भाजपा को किसी भी कीमत पर मंदिर और मठों में डकैती नहीं डालने दी जाएगी।

गाइडलाइन में असंतुलन है, तो संतुलित करें

यूजीसी गाइडलाइन विवाद पर दिग्विजय सिंह ने बताया कि वे स्वयं इस विषय से संबंधित समिति के चेयरमैन रह चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान तैयार किए गए ड्राफ्ट पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था।

उस समय समिति के कुल 31 सदस्यों में से 17 सांसद भारतीय जनता पार्टी के थे। सभी ने इस पर अपनी सहमति दी थी। उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान गाइडलाइन में कोई असंतुलन है, तो सरकार को उसे संतुलित करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- भोपाल में दोस्ती का खौफनाक अंजाम! उधार दिए सामान वापस मांगे तो युवती को कार में ले जाकर पीटा; चलती गाड़ी से उतरकर भागी पीड़िता

'सरकार खुद चाहती अवैध उत्खनन हो : कंप्यूटर बाबा

यात्रा में दिग्विजय सिंह के साथ रहे कंप्यूटर बाबा ने रेत के अवैध उत्खनन पर कहा कि उस समय की बात अलग थी। सरकार चाहती थी कि अवैध उत्खनन बंद हो। ‘राजा साहब’ (दिग्विजय सिंह) ने हमें नदियों का अध्यक्ष बनाया था और कमल नाथ की सरकार में हम लोग बड़े सिस्टम से काम करते थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।