विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भगवान राम हजारों वर्षों से विद्यमान, किसी दल के आने के बाद अस्तित्व में नहीं आए'; सनातन स्वाभिमान यात्रा में दिग्विजय का सियासी वार

Published: Thu, 26 Nov 2026 10:30 PM (IST)

ओरछा में सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने श्रीरामराजा मंदिर में पूजा की और भाजपा पर राम के नाम का राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया, कहा कि राम हजारों वर्षों से विद्यमान हैं। उन्होंने रामराजा और महाकाल मंदिरों में चंदे की गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पारदर्शी जांच की मांग की, और बेतवा घाट पर पार्थिव शिवलिंग पूजन भी किया।

बेतवा नदी के कंचना घाट पर संबोधित करते पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह।

बेतवा नदी के कंचना घाट पर संबोधित करते पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह।

HighLights

  1. दिग्विजय सिंह ने ओरछा में रामराजा सरकार के दर्शन किए।

  2. भाजपा पर राम के नाम के राजनीतिक उपयोग का आरोप।

  3. भाजपा नेताओं के गांव में प्रवेश का विरोध करने की अपील की।

डिजिटल डेस्क, ओरछा। सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा लेकर ओरछा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को श्रीरामराजा सरकार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने हिंदुत्व को धर्म के बजाय पहचान बताते हुए कहा कि हमारा वास्तविक धर्म सनातन है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर धार्मिक आस्था और भगवान राम के नाम को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि भगवान राम अनंत हैं और हजारों वर्षों से उनकी आस्था कायम है। राम किसी राजनीतिक दल के सत्ता में आने के बाद अस्तित्व में नहीं आए। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान राम की महिमा राजनीति से कहीं बड़ी है। यात्रा के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भाजपा नेताओं के गांवों में प्रवेश का विरोध करने की अपील भी की।

रामराजा और महाकाल मंदिर के चंदे में गड़बड़ी का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री ने ओरछा के श्रीरामराजा सरकार मंदिर और उज्जैन के महाकाल मंदिर में चंदे की राशि में हेराफेरी होने के आरोप लगाए। रामराजा मंदिर के खजाने की जांच के लिए गठित समिति की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाते हुए आशंका जताई कि इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े लोगों को शामिल किया जा सकता है।

उन्होंने मंदिर की दान राशि और खजाने की जांच पारदर्शी तरीके से कराने की मांग उठाई। 

diggi in orchha 21416

बेतवा घाट पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर किया पूजन

ओरछा प्रवास के दौरान दिग्विजय सिंह ने बेतवा नदी के कंचना घाट पर पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी अमृता सिंह भी मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: 9 बार के भाजपा विधायक गोपाल भार्गव का राजनीति से संन्यास का ऐलान, रखी यह शर्त

दिग्विजय सिंह ने रामराजा सरकार के प्रति अपनी व्यक्तिगत श्रद्धा का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान की कृपा से उनके घर बेटे जयवर्धन का जन्म हुआ। ओरछा में एक दिन विश्राम के बाद सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होगी।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।