विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: दिग्विजय सिंह 10 विधायकों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन जमा कराने दिल्ली प्रस्थान

By JagranEdited By: PRITI JHA
Published: Thu, 29 Sep 2022 12:44 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 12:54 PM (IST)

MP News दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं। मध्य ...और पढ़ें

MP News: दिग्विजय सिंह 10 विधायकों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन जमा कराने दिल्ली प्रस्थान
MP News: दिग्विजय सिंह 10 विधायकों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन जमा कराने दिल्ली प्रस्थान

भोपाल, जागरण ऑनलाइन डेस्क। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। मध्य प्रदेश के 10 विधायक उनके प्रस्तावक बनने के लिए गुरुवार को दिल्ली जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने इसकी जिम्मेदारी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह को सौंपी है। गोविंद सिंह ने संबंधित विधायकों से दिल्ली पहुंचने को कहा है। 

AICC मुख्यालय पहुंच कर दिग्विजय सिंह ने कहा फॉर्म लेने आया हूं कल नामांकन भरूंगा।

जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं। वह बुधवार रात केरल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं उनके कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करने की संभावना है। मालूम हो कि कांग्रेस में अब अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की लिस्ट लंबी ही होती जा रहा रही है।

गोविंद सिंह के अनुसार यह विधायक प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि हैं। इसके अलावा कुछ अन्य प्रतिनिधि भी दिल्ली पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उन्हें विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दिग्विजय सिंह द्वारा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा करने पर कहा कि इस बारे में अभी हमें कोई अधिकृत जानकारी नहीं है लेकिन वे अध्यक्ष बनते हैं तो यह अच्छा निर्णय होगा। विधायकों से बात हो रही है। कुछ विधायक शाम तक दिल्ली पहुंच जाएंगे। मालूम हो कि 10 साल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। वे संगठन में कई पदों पर काम कर चुके हैं। उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा।

World Heart Day2022: 'हर दिल के लिए दिल का करें इस्तेमाल', हृदय रोग मौत के तीसरे सबसे बड़े कारणों में एक

Garba Mahotsav: 'विशेष समुदाय के गरबा में प्रवेश पर रोक लगाई जानी चाहिए', सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने की मांग