विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाबा रामदेव पर पलटवार से धीरेंद्र शास्त्री का इंकार, बोले- संतों का हर वचन हमारे लिए आशीर्वाद

Published: Tue, 24 Nov 2026 09:01 PM (GMT+05:30)

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने स्वामी रामदेव की टिप्पणी पर पलटवार करने से इंकार किया है। उन्होंने संयम और सहिष्णुता का संदेश देते हुए कहा कि संतों की प्रशंसा और आलोचना दोनों को समान भाव से स्वीकार करना चाहिए, और उनका उद्देश्य हिंदू समाज को जोड़ना है।

बाबा रामदेव व पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री।

बाबा रामदेव व पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री।

HighLights

  1. धीरेंद्र शास्त्री ने रामदेव की टिप्पणी पर संयम का संदेश दिया।

  2. कहा- संतों की प्रशंसा व आलोचना दोनों स्वीकार्य होनी चाहिए।

  3. बोले- मेरा उद्देश्य हिंदू समाज को जोड़ना, तोड़ना नहीं है।

डिजिटल डेस्क, छतरपुर। स्वामी रामदेव द्वारा हाल ही में की गई टिप्पणी को लेकर चल रहीं चर्चाओं के बीच बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पलटवार करने के बजाय संयम और सहिष्णुता का संदेश दिया है। छतरपुर स्थित धाम पर आयोजित दरबार में उन्होंने कहा कि संतों की प्रशंसा और आलोचना, दोनों को समान भाव से स्वीकार करना चाहिए। किसी की टिप्पणी पर विवाद खड़ा करना उनका उद्देश्य नहीं है।

धीरेंद्र शास्त्री ने अपने समर्थकों से इस विषय को विवाद का रूप नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि मेरा उद्देश्य हिंदू समाज और संतों को जोड़ना है, तोड़ना नहीं। उन्होंने पूरे प्रकरण को यहीं विराम देने का आग्रह किया।

रामदेव को बताया अभिभावक तुल्य

धीरेंद्र शास्त्री ने स्वामी रामदेव को वरिष्ठ और अभिभावक तुल्य बताते हुए कहा कि चार दिन पहले ही उन्होंने मंच से स्नेहपूर्वक मेरी प्रशंसा की थी। अब यदि उन्होंने कोई दूसरी बात कही है, तो उसे भी सहजता से स्वीकार करेंगे। शास्त्री ने कहा कि प्रशंसा अच्छी लगे और निंदा पर आपत्ति हो, यह उचित व्यवहार नहीं है। मेरे लिए दोनों समान हैं। शास्त्री ने कहा कि स्वामी रामदेव ने सीधे उनका नाम भी नहीं लिया है। वह किसी संत के प्रति अनादर का भाव नहीं रख सकते।

यह भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए चोरी, ग्वालियर में मोबाइल दुकान से iPhone चुराकर भागा युवक; भीड़ ने पकड़कर पीटा

जमशेदपुर में यह बोले थे बाबा रामदेव

बता दें कि झारखंड के जमशेदपुर में गत 22 नवंबर को महिला पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम के प्रांतीय महासम्मेलन के मंच से बाबा रामदेव ने कहा था कि कुछ लोग न वेद पढ़े हैं, न दर्शन, न संविधान को जानते हैं... कहते हैं हम सनातनी हैं, हम हिंदू धर्म को बचाएंगे। अरे खुद को ही बचा ले बावले, पाखंडी कहीं का, धूर्त। राम-कृष्ण की तुलना पर कहा था- कहते हैं राम महान हैं, कृष्ण टेढ़े-मेढ़े हैं, फिर बांके बिहारी के आगे मत्था टेककर माफी मांगते हैं और दोबारा वही बात दोहराते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।