विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanteras 2022: दो दिन मनायी जाएगी धनतेरस, पांच राशियों का मिलेगा लाभ ही लाभ

By Jagran NewsEdited By: Babita Kashyap
Published: Thu, 20 Oct 2022 12:36 PM (IST)

Dhanteras 2022 22 व 23 अक्टूबर को दोनों दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इनमें मेष तुला मिथुन सिंह और ...और पढ़ें

Dhanteras 2022: धनतेरस 22 व 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
Dhanteras 2022: धनतेरस 22 व 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

इंदौर, जागरण आनलाइन डेस्‍क। Dhanteras 2022: धनतेरस 22 व 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दोनों ही दिन दंड नायक शनि देव का विशेष प्रभाव रहेगा। पहले दिन शनि प्रदोष के दिन अकाल मृत्यु से छुटकारा पाने के लिए यम दीपक का दान किया जाएगा तो दूसरे दिन शनि देव मार्गी होंगे।

यानी उलटी चाल त्‍यागकर सीधी चाल चलेंगे। पांच राशियों को इसका विशेष लाभ मिलेगा। इनमें मेष, तुला, मिथुन, सिंह और धनु शामिल हैं। यह परिवर्तन अन्य सात राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार धनतेरस पर बन रहे खास संयोग में सोना-चांदी, भूमि-निर्माण, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बर्तन समेत सभी तरह की खरीदारी से तीन गुना लाभ मिलेगा।

दो दिन जमकर होगी खरीदारी

सुख व समृद्धि की देवी महालक्ष्मी की पूजा का पर्व दिवाली हर बार की तरह धनतेरस से शुरू हो जाएगा। हालांकि, इसमें खास बात यह होगी कि खरीदारी का शुभ समय शनिवार और रविवार को दो दिन का होगा।

शनिवार और रविवार को धनतेरस के कारण बाजार में उत्साह और बढ़ जाएगा। ज्योतिषी कान्हा जोशी के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी की शुरुआत शनिवार को दोपहर 3.03 बजे से रविवार शाम 5.20 बजे तक होगी।

23 अक्‍टूबर को रूप चर्तुदशी का दीपदान

दीपावली पर्व में प्रदोष काल की प्रधानता होती है। उज्जैन के पंचांग के अनुसार 22 को धनतेरस, 23 को रूप चतुर्दशी और 24 को महालक्ष्मी पूजा होगी। 26 तारीख को गोवर्धन पूजा और 25 तारीख को सूर्य ग्रहण के कारण 27 तारीख को भाई दूज मनाया जाएगा।

हालांकि, कई पंचांगों में प्रदोषकाल में 22-23 अक्टूबर के दोनों दिनों में त्रयोदशी तिथि मिल रही है। इसी के चलते दो दिनों तक धनतेरस मनाया जा रहा है। 23 तारीख को ही रूप चर्तुदशी का दीपदान किया जाएगा और दीपावली की 24 तारीख को अभ्यंग स्नान किया जाएगा।

पांच राशियों के लिए लाभकारी

ज्योतिषी विनयकांत त्रिवेदी के अनुसार शनि प्रदोष पहले दिन रहेगा, वहीं दूसरे दिन सर्वार्थसिद्धि, अमृत सिद्धि योग रहेगा। दूसरे दिन शनिदेव मार्गी हो सीधी चाल चलेंगे। मेष, मिथुन, तुला, सिंह और धनु राशियों के लिए शनि का गोचर विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। इसके अलावा अन्य राशियों के लिए मिला-जुला फल देने वाला रहेगा।

22 अक्‍टूबर को खरीदारी का मुहूर्त

शुभ : सुबह 7.50 - 9.15 और रात 8.55 - 10:30 बजे तक।

चल : दोपहर 12.05 - 1.30 बजे तक।

लाभ : 1:31 - 2:55 और शाम 5.45 -7.20 बजे तक।

अमृत : दोपहर 2.55 - 4.20 और रात 10.31 - 12.05 बजे तक।

23 को खरीदारी व धनवंतरी पूजन के लिए मुहूर्त

चल : सुबह 7.51 - 9.15 और रात 8.54 - 10.30 बजे तक।

लाभ : सुबह 9.15 - 10:40 लाभ।

अमृत : 10.40 - 12.05 और रात 7.20 - 8.54 बजे तक।

शुभ : दोपहर 1.30 - 2.55 व शाम 5. 44 - 7.20 तक।

यह भी पढ़ें -

Dhanteras 2022: घर में समृद्धि चाहते हैं तो धनतेरस पर न खरीदें प्‍लास्टिक के बर्तन, डाक्‍टरों ने भी की अपील

Diwali 2022: 501 साल बाद बन रहा है दुर्लभ संयोग, पांच नही इस बार छह दिन मनेगा दीपोत्‍सव