विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक लाख करोड़ से बने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे में रतलाम के पास आई दरार, दो लेन बंद कर मरम्मत का कार्य शुरू

Published: Mon, 05 Oct 2026 09:42 PM (GMT+05:30)

करीब एक लाख करोड़ रुपये की लागत से बने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रतलाम जिले के शिवगढ़ के पास दरार दिखने के बाद गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। एनएचएआई ने नई दिल्ली जाने वाली दो लेन बंद कर मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।

दरार वाले हिस्से को हटाते हुए कर्मचारी। (फोटो- जागरण)

दरार वाले हिस्से को हटाते हुए कर्मचारी। (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दरार मिली।

  2. शिवगढ़ के पास अंडरपास के ऊपर ब्रिज डेक स्लैब में दरार।

  3. एनएचएआई ने दो लेन बंद कर मरम्मत कार्य शुरू किया।

डिजिटल डेस्क, रतलाम। करीब एक लाख करोड़ रुपये की लागत से बने दिल्ली-मुंबई एटलेन एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। रतलाम जिले से गुजर रहे एक्सप्रेस-वे की नई दिल्ली जाने वाली लेन पर शिवगढ़ के पास अंडरपास के ऊपर दरार दिखाई दी है। इसके बाद एनएचएआई ने दो लेन बंद कराकर मरम्मत का काम शुरू किया है।

अंडरपास के ऊपर ब्रिज डेक स्लैब में दिखी दरार

जिस स्थान पर दरार दिखाई दी है, वह अंडरपास के ऊपर ब्रिज डेक स्लैब का हिस्सा है। इसके नीचे करीब 30 फीट की गहराई है। जांच के लिए दरार वाली जगह के आसपास करीब दो वर्गमीटर क्षेत्र में सड़क खोदी गई है। प्रभावित हिस्से की सुरक्षा के लिए ग्रीन नेट भी लगाया गया है।

यह भी पढ़ें- 2018 से थी दूषित जल की जानकारी... इंदौर भागीरथपुरा कांड की रिपोर्ट में कई गंभीर खुलासे, 5 नवंबर को हाई कोर्ट में होगी अंतिम बहस

चार में से दो लेन बंद, बाकी से गुजर रहा ट्रैफिक

एक्सप्रेसवे पर नई दिल्ली जाने वाली चार लेन में से पहली और दूसरी लेन को कुछ दूरी तक बंद किया गया है। फिलहाल तीसरी और चौथी लेन से वाहनों को निकाला जा रहा है।

2019 में शुरू हुआ था निर्माण

इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य वर्ष 2019 में शुरू हुआ था। मध्य प्रदेश में इसका करीब 244 किलोमीटर हिस्सा वर्ष 2023 में बनकर तैयार हुआ। महज तीन साल में सड़क में दरार आने से गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर देवेंद्र चापेकर ने कहा कि यह कार्य नियमित निरीक्षण और प्रो-एक्टिव मेंटेनेंस व्यवस्था के तहत किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।