विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दैनिक जागरण के अनंत विजय को मिलेगा पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान

Published: Mon, 02 Nov 2026 03:08 AM (IST)

दैनिक जागरण के संपादक-फीचर अनंत विजय को रचनात्मक लेखन और हिंदी भाषा में योगदान के लिए पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान से नवाजा जाएगा।

दैनिक जागरण के संपादक-फीचर और लेखक अनंत विजय। (फाइल फोटो।)

दैनिक जागरण के संपादक-फीचर और लेखक अनंत विजय। (फाइल फोटो।)

HighLights

  1. अनंत विजय को पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान मिलेगा।

  2. यह सम्मान रचनात्मक लेखन और हिंदी भाषा में योगदान हेतु है।

  3. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

डिजिटल डेस्क, रायपुर। दैनिक जागरण के संपादक-फीचर और लेखक अनंत विजय को रचनात्मक लेखन तथा हिंदी भाषा के क्षेत्र में योगदान के लिए पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान के लिए चुना गया है।

तीन नवंबर को आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

करीब तीन दशक से पत्रकारिता में सक्रिय अनंत विजय को सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन के लिए स्वर्ण कमल पुरस्कार मिल चुका है। गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित अनंत विजय अब तक 17 पुस्तकें लिख चुके हैं।

‘अमेठी संग्राम’ का अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में अनुवाद हुआ। उनकी नई पुस्तकें ‘हिंदी का शुक्ल पक्ष’ और ‘हिंदी के दिव्य कलाधर’ हैं। वह फिल्म और टेलीविजन संस्थान, पुणे की कार्य परिषद के उपाध्यक्ष हैं। वह भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला के विजिटिंग फेलो भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: करवाचौथ पर 'दैनिक जागरण' का खास उपहार, महिलाओं ने 'मेहंदी उत्सव' में निशुल्क रचवाई सुंदर डिजाइन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।