Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Weather: प्रदेश में ठंड बरपा रही है कहर, नौगांव में पारा पहुंचा शून्य डिग्री पर,पेड़-पौधों पर जमी बर्फ

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Fri, 06 Jan 2023 05:46 PM (IST)

    मध्य-प्रदेश समेत देश के कई इलाकों में इन दिनों कड़ाके की ठंड हो रही है। उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण राज्य के कई शहर इन दिनों कश्मीर बन गए हैं। शुक्रवार को नौगांव में पारा शून्य पर पहुंच गया।

    Hero Image
    MP Weather: प्रदेश में ठंड बरपा रही है कहर, नौगांव में पारा पहुंचा शून्य डिग्री पर,पेड़-पौधों पर जमी बर्फ

    मध्य प्रदेश, भोपाल: मध्य-प्रदेश समेत देश के कई इलाकों में इन दिनों कड़ाके की ठंड हो रही है। उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण राज्य के कई शहर इन दिनों कश्मीर बन गए हैं। शुक्रवार को नौगांव में पारा शून्य पर पहुंच गया। नौगांव में पारा ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। यहां पेड़-पौधों पर बर्फ जम गई है। छतरपुर, दतिया एवं गुना में शीतलहर चल रही है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करेगा

    मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करने लगेगा। इसके असर से वहां के पहाड़ों पर बर्फबारी तो होगी, लेकिन हवाओं का रुख बदलने की वजह से मध्य प्रदेश में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर एक बार फिर सर्दी बढ़ने लगेगी। पिछले 24 घंटों के दौरान शुक्रवार सुबह तक ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई। नर्मदापुरम, इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई। भोपाल संभाग के जिलों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा ।

    उत्तर भारत के पहाड़ों पर फिर बर्फबारी

    मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। वहां से आ रही सर्द हवाओं के कारण राजधानी सहित पूरे मध्य प्रदेश में ठिठुरन बनी हुई है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली के शनिवार को उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इसके असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी होगी। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा का रुख बदलने के कारण मध्य प्रदेश में तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी।

    यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के बयान पर MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उठाए सवाल,'बताएं कि उन्हें सेना से इतनी नफरत क्यों'?

    यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: रीवा में मंदिर के गुंबद से टकराकर क्रैश हुआ ट्रेनी प्लेन, पायलट की मौत; इंटर्न घायल