Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर मांगे सबूत पर CM शिवराज ने किया पलटवार, कहा- कांग्रेस का DNA पाकिस्तान के पक्ष में

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Tue, 24 Jan 2023 11:03 AM (IST)

    भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जम्‍मू पहुंचे राहुल गांधी की रैली में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्‍विजय सिंह द्वारा फिर सर्जिकल स्‍ट्राइक के सबूत मांगे गए। इसपर एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा -इस तरह वह सेना का मनोबल गिराने का पाप कर रहे हैं।

    Hero Image
    सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर मांगे सबूत पर CM शिवराज ने किया पलटवार

    भोपाल, एजेंसी। मप्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्‍विजय सिंह द्वारा सर्जिकल स्‍टाइक के सबूत मांगने पर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की 'सर्जिकल स्ट्राइक' टिप्पणी पर एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि- कांग्रेस का डीएनए पाकिस्तान के पक्ष में है। सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं। यह सेना का मनोबल गिराने की कोशिश है। राहुल गांधी जी यह कैसी भारत जोड़ो यात्रा है? टुकड़े-टुकड़े गैंग आपके साथ चल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा- 'कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तानी परस्ती का है। कभी सर्जिकल स्ट्राइक तो कभी राम के अस्तित्व तो कभी रामसेतु के सबूत मांगते हैं। राहुल गांधी जी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चलते हुए दिग्विजय सिंह जी फिर से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। वे हमारी सेना का मनोबल गिरा रहे हैं।'

    उन्होंने आगे कहा- 'कांग्रेस का डीएनए पाक के पक्ष में है। यह सेना का मनोबल गिराने की कोशिश है। दिखा रहे हैं कि वे पाक के साथ खड़े हैं। राहुल गांधी जी यह कैसी भारत जोड़ो यात्रा है? टुकड़े-टुकड़े गिरोह आपके साथ चल रहा है।'

    यह भी पढ़ें- Baba Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस